Pakistan vs Netherlands T20 World Cup 2026: पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने शनिवार (7 फरवरी) को कोलंबो के एससएसी स्टेडियम में खेले गए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मुकाबले में नीदरलैंड को 3 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान को 27 रन के कुल स्कोर पर सैम अयूब (13 गेंदों में 24 रन) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद साहिबजादा फरहान ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर पर सलमान आगा (8 गेंदों में 12 रन) और बाबर आजम (18 गेंदों में 15 रन) फ्लॉप रहे। जिसके पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा, जिससे 16 रन के अंदर 5 विकेट गिरे।

Advertisement

टॉप स्कोरर रहे फरहान ने 31 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के जड़े।

पाकिस्तान को आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 29 रन की दरकार थी। फिर फहीम अशरफ ने तूफानी बल्लेबाजी से 19वें ओवर में 24 रन बनाए और पाकिस्तान की मुकाबले में वापसी कराई। फहीम ने 11 गेंदों में नाबाद 29 रन की पारी खेली,जिसमें 2 चौके और 3 छक्के लगाए। जिससे पाकिस्तान ने 19.3 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। विजयी पारी के लिए अशरफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

नीदरलैंड के लिए आर्यन दत्त, बास डी लीडे ने 2-2 विकेट, लोगान वैन बीक, काइल क्लेन और रूलोफ़ वैन डेर मेरवे 1-1 विकेट हासिल किया।

इससे पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद नीदरलैंड 19.5 ओवर में 147 रन पर ऑलआउट हुई। कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 37 रन, बास डी लिडे ने 30 रन और माइकल विलेट ने 24 रन बनाए।एक समय नीदरलैंड का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 127 रन था। लेकिन आखिरी 6 विकेट 20 रन के अंदर ही गिर गए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने 3 विकेट, मोहम्मद नवाज,अबरार अहमद और सैम अयूब ने 2-2 विकेट, शाहीन अफरीदी ने 1 विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार