कोलंबो/नई दिल्ली, 23 अगस्त (हि.स.) । पाकिस्तान ने तीन एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को चार विकेट से हरा दिया। बारिश की वजह से 45-45 ओवर के इस मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 275 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने एक गेंद शेष रहते हुए छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने एक वक्त 106 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे और उसे करीब आठ रन प्रति ओवर के औसत से रन बनाने थे। ऐसे विपरीत हालातों में सोहेब मकसूद ने छठे विकेट के लिए फवाद आलम के साथ 147 रन की साझेदारी कर हारी बाजी को जीत में बदल दिया। फवाद आलम ने 61 गेंदों पर 62 रन बनाए। मकसूद 89 और शाहिद आफरीदी 14 रन बनाकर नाबाद रहे। मकसूद ने अपनी पारी में 73 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके जमाए।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद ने 49 रन की पारी खेली। उन्हें छोड़ कोई भी टॉप ऑर्डर बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहा। मोहम्मद हाफीज 21, यूनिस खान तीन, उमर अकमल 15 और कप्तान मिस्बाह उल हक 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज और थिसारा परेरा ने दो-दो विकेट लिए।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार