कोलकाता, 10 मई (CRICKETNMORE) । भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज़ को फिर से शुरू करने को लेकर पाक क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार ख़ान आज बीसीसीआई अध्यक्ष जगमोहन लाडमिया से मुलाक़ात करेंगे।
Advertisement
दरअसल शहरयार ख़ान को शनिवार की रात कोलकाता एयरपोर्ट से बाहर निकलते वक़्त हवाईअड्डे के इमिग्रेशन विभाग ने पूछताछ के लिए रोक लिया था ।
अधिकारियों का कहना था कि जो भी पाकिस्तानी हवाई जहाज से भारत आते हैं, उन्हें दिल्ली में ही उतरना होता है।
सूत्रों के मुताबिक शहरयार ख़ान को गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद ‘स्पेशल केस बताते हुए शहर में प्रवेश करने दिया गया है।’
एजेंसी