पाकिस्तान के महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम (Wasim Akram) चाहते हैं कि इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर से वनडे मैचों को हटा दिया जाए। अकरम ने भी ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के 50 ओवर के मैचों से संन्यास लेने के फैसले का समर्थन करने हुए कहा कि तीनों प्रारूपों में खेलना खिलाड़ियों के लिए आसान नहीं रहा है। 

Advertisement

अकरम ने वॉनी और टफर्स क्रिकेट क्लब पॉडकास्ट पर कहा, "मुझे ऐसा लगता है कि वनडे क्रिकेट को खत्म करने पर विचार किया जाए। भारत, पाकिस्तान विशेष रूप से, श्रीलंका, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका वनडे क्रिकेट में स्टेडियम में लोगों की संख्या कम होने लगी है।"

Advertisement

स्टोक्स के वनडे मैचों से संन्यास लेने के अपने फैसले के बारे में बात करते हुए अकरम ने टिप्पणी की, "उनका यह फैसला करना कि वह वनडे क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं, काफी दुखद है लेकिन मैं उनसे सहमत हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "टी-20 काफी आसान है, क्योंकि चार घंटे में मैच खत्म हो जाता है। दुनिया भर की लीगों में बहुत अधिक पैसा लगाया जा रहा है। मुझे लगता है कि टी-20 या टेस्ट क्रिकेट यह आधुनिक क्रिकेट का हिस्सा है। वहीं, वनडे क्रिकेट का हाल बुरा होना वाला है।"

अकरम का अभी भी मानना है कि टेस्ट क्रिकेट खेल का सबसे प्रमुख प्रारूप है क्योंकि यह वह खेल है, जहां खेल के दिग्गज बनाए गए हैं।

बता दें कि अकरम वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम वनडे में 502 विकेट दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार