लाहौर, 5 मई | पाकिस्तान टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा है कि वह भारतीय टीम के तेज गेंदबाजों को कोचिंग देने को तैयार हैं। सोशल नेटवर्किंग एप हेलो को दिए इंटरव्यू में अख्तर ने कहा कि वह कभी भी अपना अनुभव साझा करने को तैयार रहते हैं और अगर उन्हें भारतीय गेंदबाजों को कोचिंग देने का मौका मिलता है तो वह ज्यादा खुश होंगे।

Advertisement

अख्तर से जब पूछा गया कि क्या वह भारतीय गेंदबाजों को कोचिंग देने को तैयार हैं तो उन्होंने कहा, "निश्चित तौर पर। मेरा काम जानकारी साझा करना है। मैंने जो सीखा है वह इल्म है और मैं इसे आगे बढ़ाऊंगा। मैं मौजूदा समय से ज्यादा आक्रामक, तेज और ज्यादा बोलने वाले गेंदबाज बना सकता है।"

Advertisement

इससे पहले अख्तर ने कोरोनावायरस के लिए फंड इकट्ठा करने के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की सीरीज का प्रस्ताव रखा था जिसे कई दिग्गज क्रिकेटरों ने नकार दिया था और कहा था कि यह क्रिकेट पर बात करने या खेलने का नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने हालांकि अख्तर का समर्थन किया था।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार