करांची/नई दिल्ली, 19 अक्टूबर (हि.स.) । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित कर दी गयी है। पाक चयनकर्ताओं ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान को अगले साल होने वाले विश्व कप के लिए तरोताजा रखने का फैसला किया है और उन्हें आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम में जगह नहीं दी।
Advertisement
पहला टेस्ट दुबई में 22 अक्तूबर से खेला जाएगा। पाकिस्तान ने 1995 से ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट मैच में नहीं हराया है।
Advertisement
टीम इस प्रकार है:-
मिसबाह उल हक (कप्तान), अहमद शहजाद, असद शफीक, अजहर अली, तौफीक उमर, यूनिस खान, शान मसूद, हेरिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद, अहसान आदिल, मोहम्मद तल्हा, इमरान खान, राहत अली, यासिर शाह और जुल्फिकार बाबर।
हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप