Pakistan vs New Zealand T20I Series: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 17 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में मोहम्मद आमिर (Mohammad Amir) और इमाद वसीम (Imad Wasim) को मौका मिला है, जिन्होंने हाल ही मे अपना इंटरनेशनल संन्यास वापस लिया था। 

 
Advertisement

आमिर ने पाकिस्तान के लिए आखिरी इंटरनेशनल मैच अगस्त 2020 में और वसीम ने अप्रैल 2023 में खेला था। तेज गेंदबाज हारिस रऊफ अनफिट होने के कारण इस सीरीज में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

इसके अलावा टीम में विस्फोटक बल्लेबाज उस्मान खान को भी शामिल किया गया है। पाकिस्तान में जन्मे उस्मान पहले यूएई के क्रिकेटर थे। लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद उन्हें पाकिस्तान टीम में चुना गया है। उस्मान ने मुल्तान सुल्तान के लिए खेलते हुए 7 पारियों में 107.50 की औसत से 430 रन बनाए, जिसमें उन्होंने दो शतक औऱ दो अर्धशतक जड़े।

बता दें कि हाल ही में हुए पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ट्रेनिंग कैंप के लिए चुने जाने के बाद उस्मान पर एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 5 साल का बैन लगा दिया है। वह 2029 तक ईसीबी के किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

सिलेक्टर्स ने 5 खिलाड़ियों को रिजर्व के तौर पर चुना है। 

पाकिस्तान-न्यूजीलैंड सीरीज का पहला मैच 18 अप्रैल को रावलपिंडी में होगा, इसके बाद अगले दो मैच 20 और 21 अप्रैल को इस मैदान पर ही होगा। चौथा औऱ पांचवां टी-20 मैच 25 और 27 अप्रैल को लाहौर में खेला जाएगा।

Advertisement

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम

बाबर आजम (कप्तान), अबरार अहमद, आजम खान, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, अब्बास अफरीदी,मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद इरफान खान नियाजी, नसीम शाह, सईम अयूब, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी. उस्मान खान, जमान खान और उसामा मीर।

रिजर्व खिलाड़ी  

Advertisement

हसीबुल्लाह खान

मोहम्मद अली

वसीम जूनियर

Advertisement

साहिबजादा फरहान

Also Read: Live Score

सलमान अली आगा
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार