Pakistan vs South Africa 2nd Test: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच रावलपिंडी के मैदान पर दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने अपनी बल्लेबाजी से ज्यादा कॉमेडी करके सुर्खियां बटोरी हैं। टेस्ट मैच के चौथे दिन मोहम्मद रिजवान को स्टंप्स के पीछे से एक मजेदार कमेंट करते हुए सुना गया है। 

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका की पारी के 21 वें ओवर के बाद एक बिल्ली मैदान पर आ गई थी। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अजहर अली को मैदान में बिल्ली को दौड़ाते हुए देखा गया था। अजहर अली को बिल्ली के पीछे जाता देखकर मोहम्मद रिजवान ने विकेट के पीछे से मजेदार कमेंट किया जिसे सुनकर कमेंटेटर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

Advertisement

मोहम्मद रिजवान ने कहा, 'अज्जू भाई टेस्ट नहीं हुआ है इसका यह बिल्ली बबल में नहीं है।' यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं अगर मैच की बात करें तो चौथे दिन का खेल खत्म होने पर साउथ अफ्रीक ने 1 विकेट के नुकसान पर 127 रन बना लिए हैं।

साउथ अफ्रीका टीम को इस मैच को जीतने के लिए पांचवे दिन 243 रनों की दरकार है। बता दें कि इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 272 रन बनाए थे। पाकिस्तान के लिए कप्तान बाबर आजम ने सर्वाधिक 77 रनों की पारी खेली थी। वहीं साउथ अफ्रीका कें तेज गेंदबाज नोखिया ने 5 और केशव महाराज ने 2 विकेट अपने नाम किए थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार