Pakistan vs West Indies 2nd Test: पाकिस्तान औऱ वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में दूसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन (25 जनवरी) को एक खास रिकॉर्ड बना। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी ने पहले बल्लेबाजी चुनी औऱ दूसरे सत्र में ऑलआउट हो गई और दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान की पहली पारी भी सिमट गई। 

Advertisement

भारतीय उपमहाद्वीप के 91 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब टेस्ट मैच के पहले दिन 20 विकेट गिरे हैं। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खराब शुरूआत के बाद भी 41.1 ओवर में 163 रन बनाए। जिसमें गुडाकेश मोती ने 55 रन, जोमेल वारिकन ने नाबाद 36 रन और केमार रोच ने 25 रन बनाए। 

पाकिस्तान के लिए पहली पारी में नौमान अली ने 6 विकेट, साजिद खान ने 2 विकेट, कासिफ अली और अबरार अहमद ने 1-1 विकेट लिए। 

इसके जवाब में पाकिस्तान 47 ओवर में 154 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिससे वेस्टइंडीज को 9 रन की बढ़त मिली। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद रिजवान ने 49 रन औऱ सऊद शकील ने 32 रन बनाए। 

वेस्टइंडीज के लिए जोमेल वारिकन ने 4 विकेट, गुडाकेश मोती ने 3 विकेट और केमार रोच ने 2 विकेट लिए। 

Advertisement

टीमें:

वेस्टइंडीज (प्लेइंग इलेवन): क्रैग ब्रैथवेट (कप्तान), मिकाइल लुइस, अमीर जांगू, केवम हॉज, एलिक अथानाजे, जस्टिन ग्रीव्स, टेविन इमलाच (विकेटकीपर), केविन सिंक्लेयर, गुडाकेश मोती, जोमेल वारिकन, जेडन सील्स।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): शान मसूद (कप्तान), मुहम्मद हुरैरा, बाबर आजम, कामरान गुलाम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान आगा, साजिद खान, नोमान अली, काशिफ अली, अबरार अहमद।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार