ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री कर ली है। इस हार के बाद पाकिस्तानी फैंस सदमे में हैं और सोशल मीडिया पर उनके रोते हुए वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। 

Advertisement

इसी कड़ी में एक छोटे बच्चे का भी वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि पाकिस्तान की हार के बाद वो उछल-उछल कर रो रहा है। पाकिस्तान के पूर्व तेज़ गेंदबाज़ शोएब अख्तर ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 'ऐसा तब होता है जब आपकी टीम अच्छा खेलती है। फैंस भी मैच को करीब से देखते हैं। इसलिए ये वर्ल्ड कप हमारे लिए इतना महत्वपूर्ण था।'

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही पाकिस्तान हारता है, वैसे ही बच्चा रोना शुरू कर देता है और टेलीविज़न के पास जाकर उछल-उछलकर रोने लगता है। इस दौरान बच्चे को चुप कराने की कोशिश भी की जाती है लेकिन वो इस हार के गम को नहीं पचा पाता है।

आपको बता दें कि अब 14 नवंबर को न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के लिए खिताबी टक्कर होगी। ऐसे में कोई भी टीम जीते लेकिन इतना तो तय है कि इस बार फैंस को एक नया चैंपियन देखने को मिलेगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड को हराकर कीवी टीम ने भी फाइनल में प्रवेश कर लिया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार