बिग बैश लीग (बीबीएल) में अंपायरों द्वारा रिपोर्ट किए जाने के बाद पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद हसनैन को गेंदबाजी एक्शन को लेकर जांच के लिए भेजा गया है। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि सिडनी थंडर के लिए पांच मैच खेलने वाले 21 वर्षीय खिलाड़ीे को अब लाहौर में आईसीसी से मान्यता प्राप्त बायोमैकेनिक्स प्रयोगशाला में जांच से गुजरना होगा।

Advertisement

हसनैन ने बीबीएल में अपने डेब्यू मैच में शानदार प्रदर्शन किया था। वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाज साकिब महमूद के स्थान पर खेले थे और ब्रिस्बेन हीट पर थंडर की 53 रन की जीत में 22 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ अपने आखिरी मैच में हसनैन ने एक भी विकेट नहीं लिया, हालांकि उन्होंने किफायती (4-0-22-0) गेंदबाजी की थी, क्योंकि सिक्सर्स ने मैच को 60 रनों से जीत लिया था।

हसनैन ने खेले गए पांच मैचों में सिर्फ 15.71 की औसत से सात विकेट लिए।

इस तेज गेंदबाज का ऑस्ट्रेलिया में 19 जनवरी को उनके एक्शन का परीक्षण होना था, लेकिन क्योंकि वह अपने कार्यकाल के अंत में पाकिस्तान लौटने वाले थे और लाहौर में भी एक आईसीसी मान्यता प्राप्त जांच केंद्र है, इसलिए यह निर्णय लिया गया कि वह पाकिस्तान में ही जांच करवाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार