दुबई, 16 नवंबर (CRICKETNMORE)| इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने गुरुवार को पाकिस्तान के ऑफ स्पिनर मोहम्मद हफीज को गलत गेंदबाजी एक्शन के कारण तुरंत प्रभाव से गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया है। आईसीसी ने यह फैसला एक स्वतंत्र जांच के बाद लिया है। 

Advertisement

परीक्षण में हफीज का हाथ गेंदबाजी करते समय 15 डिग्री के आईसीसी के नियम से अधिक मुड़ता है। 

Advertisement

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने आज (गुरुवार) को पाकिस्तान के ऑफ स्पिन गेंदबाज मोहम्मद हफीज का गेंदबाजी एक्शन एक स्वतंत्र परीक्षण में गलत पाया, इसलिए इस ऑफ स्पिनर को इंटरनेशनल क्रिकेट में तुरंत प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है।" दिनेश कार्तिक की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप    

उन्होंने कहा, "आईसीसी के गेंदबाजी नियमों के अनुच्छेद 11.1 के तहत हफीज का इंटरनेशनल स्तर पर प्रतिबंध सभी राष्ट्रीय क्रिकेट महासंघों की घरेलू क्रिकेट स्पर्धाओं में भी लागू होगा।"

बयान में कहा गया है, "हालांकि अनुच्छेद 11.5 के अनुसार पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से सलाह के बाद हफीज पीसीबी के घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में गेंदबाजी कर सकते हैं।"

हफीज को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे मैच में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाया गया था जो 18 अक्टूबर को आबूधाबी में खेला गया था। इसके बाद वह एक नवंबर को उनका लफबरो यूनिवर्सिटी में स्वतंत्र परीक्षण हुआ था। दिनेश कार्तिक की वाइफ हैं बेहद खूबसूरत, देखकर दिवाने हो जाएगें आप    

Advertisement

हफीज अपने गेंदबाजी एक्शन में सुधार करते हुए दोबारा गेंदबाजी करने की अपील कर सकते हैं। 

 

यह पहली बार नहीं है जब हफीज पर इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजी करने पर प्रतिबंध लगा हो।  हफीज तीन साल में तीन बार प्रतिबंधित किए जा चुके हैं। वह जितनी जल्दी गेंदबाजी एक्शन में सुधार करते हैं उतनी ही जल्दी वह इंटरनेशनल स्तर पर गेंदबाजी कर सकेंगे। 

हफीज नवंबर 2014 में न्यूजीलैंड की टेस्ट सीरीज के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के दोषी पाए गए थे जिसके बाद उन पर दिसंबर में गेंदबाजी करने से प्रतिबंध लग गया था। 

Advertisement

वह अप्रैल 2015 में बदले हुए गेंदबाजी एक्शन से इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करते हुए आए थे। लेकिन कुछ ही महीनों बाद गाल में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें एक बार फिर संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाया गया था। 

जांच में पाया गया कि उनका गेंदबाजी एक्शन गलत है। उन्हें 24 महीनों में दूसरी बार गलत गेंदबाजी एक्शन का दोषी पाया गया था इसी के चलते उन पर 12 महीनों के लिए गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार