18 सितंबर। भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ी ऋषभ पंत, शिखर धवन और नवदीप सैनी आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी 24 सितम्बर से 13 अक्टूबर तक खेले जाएंगे।

Advertisement

यह देखना अब दिलचस्प होगा कि पंत इस टूर्नामेंट में कितने मैच खेल पाते हैं क्योंकि दो अक्टूबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज भी शुरू होनी है।

Advertisement

इसके अलावा धवन और सैनी टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रजत शर्मा ने खिलाड़ियों के इस फैसले की तारीफ करते हुए कहा, "ऋषभ, शिखर और नवदीप को दिल्ली के लिए खेलते देखना वाकई सुखद है।"

उन्होंने कहा, "विराट और ईशांत भी दिल्ली क्रिकेट की मदद करना चाहते हैं। मुझे विश्वास है कि जब भी जरूरत पड़ेगी तो वे भी दिल्ली क्रिकेट की मदद करने के लिए मौजूद रहेंगे।"

डीडीसीए ने ट्विटर पर कहा कि ये तीनों खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध रहेंगे। सीनियर चयन समिति अब जल्द ही दिल्ली टीम की घोषणा करेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार