21 नंवबर। भारत को यहां के गाबा क्रिकेट मैदान पर बुधवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में आस्ट्रेलिया के हाथों चार रनों से हार मिली। बारिश से बाधित इस मैच में भारत को 17 ओवरों में 174 रनों का लक्ष्य मिला था लेकिन भारतीय टीम ओपनर शिखर धवन (76) के अर्धशतक के बावजूद तमाम प्रयासों के बाद सात विकेट पर 169 रन ही बना सकी। स्कोरकार्ड

आस्ट्रेलिया के लिए मार्कस स्टोइनिस और एडम जाम्पा ने दो-दो विकेट लिए। 

इससे पहले, आस्ट्रेलिया ने 17 ओवरों तक सीमित किए गए मैच में चार विकेट पर 158 रन बनाए थे। आस्ट्रेलियाई पारी के 16वें ओवर में बारिश आई थी और इससे काफी समय बर्बाद हुआ था। इसी कारण मैच को 17 ओवरों तक सीमित किया गया।

Advertisement

आपको बता दें कि मैच के बाद कोहली ने कहा कि ऋषभ पंत का विकेट गिरना मैच का निर्णायक पल साबित हुआ। ऋषभ पंत 15 गेंद पर 20 रन बनाकर खराब शॉट खेलकर आउट हुए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार