पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने दिसंबर 2020 में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। जिसके बाद से वह लगातार किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। आमिर ने संन्यास के लिए टीम मैनेजमेंट के खराब रवैये को जिम्मेदार ठहराया था, जिसमें पाकिस्तान के हेड कोच मिस्बाह-उल-हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनिस शामिल थे। 

Advertisement

फिलहाल आमिर इंग्लैंड की नागरिकता हासिल करने का प्रयास कर रहे हैं, और उन्होंने है कि जब तक टीम मैनेजमेंट में बदलाव नहीं होता, तब तक वह दोबारा पाकिस्तान टीम के लिए खेलने के बारे में नहीं सोच सकते। इसे लेकर उन्हें पाकिस्तान के मौजूदा औऱ पूर्व क्रिकेटरों की आलोचना का सामना करना पड़ा। अब पूर्व गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन्हें लताड़ लगाई है। 

Advertisement

पीटीवी स्पोर्ट्स से बातचीत अख्तर ने आमिर को परिपक्व होने के लिए कहा है और बोला है कि एक खिलाड़ी के लिए खुद को साबित करने का एकमात्र तरीका प्रदर्शन करना है।

अख्तर ने कहा, “ कभी-कभी आपके दिन अच्छे होते हैं और कभी-भी बुरे। आमिर को इस बात का एहसास होना चाहिए था कि पापा मिकी आर्थर हमेशा उनकी सुरक्षा के लिए नहीं रहेंगे। कभी-कभी आपको बड़ा होना होता है। मैं ये आमिर के लिए कह रहा हूं। आपको परिपक्व व्यक्ति की तरह व्यहार करना होगा। आपको यह समझने के लिए पर्याप्त परिपक्व होना चाहिए कि टीम मैनेजमेंट आपकी इच्छा की हिसाब से नहीं चलेगा। अब मुझे अपने प्रदर्शन और मेहतन के स्तर को बढ़ाना होगा।”

अख्तर के अनुसार आमिर को दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद हफीज से सीखना चाहिए। 

अख्तर ने कहा, “ टीम मैनेजमेंट हफीज के भी खिलाफ था। हफीज ने ऐसा क्या किया जो अलग था? उसने सिर्फ रन बनाए और कुछ नहीं। उसने मैनेजमेंट को पैसों से भरा लिफाफा नहीं दिया। आमिर को हफीज से सीखना चाहिए।”

Advertisement

आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। अब वह अबू धाबी में होने वाले पाकिस्तान सुपर किंग के बचे हुए मुकाबलों में करांची किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार