PAK vs SL 1st Test: क्रिकेट के मैदान पर कई बार बल्लेबाजों को आउट करने के लिए गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी से ज्यादा फील्डर की बेहतरीन फील्डिंग काम आती है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन मंगलवार (10 नवंबर) को भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। श्रीलंका के युवा बल्लेबाज पसिंदु सूरियाबंदारा (Pasindu Sooriyabandara) ने गली में एक जबरदस्त कैच लपका।

यह घटना पाकिस्तान की पहली पारी के 88वें ओवर के दौरान हुई, जब 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे 23 के युवा बल्लेबाज गाजी घोरी अपना पहला टेस्ट अर्धशतक पूरा करने के बेहद करीब थे। वह अच्छी लय में नजर आ रहे थे और श्रीलंकाई गेंदबाजों का सामना कर रहे थे। इसी बीच तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने एक बैक ऑफ लेंथ गेंद डाली, जो गाजी घोरी से दूर की तरफ जा रही थी।

गाजी घोरी ने इस गेंद को देर से खेलते हुए स्लिप के पीछे से निकालने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गली की तरफ चली गई। वहां फील्डिंग कर रहे पसिंदु सूरियाबंदारा ने बिना समय गंवाए बाईं तरफ छलांग लगा दी। उन्होंने हवा में तेजी से डाइव लगाते हुए दोनों हाथ गेंद की तरफ बढ़ाए और शानदार तरीके से कैच लपक लिया।

VIDEO:

गेंद काफी तेजी से उनके बाईं तरफ जा रही थी और कैच पकड़ना आसान नहीं था, लेकिन सूरियाबंदारा की गजब फुर्ती ने यह कारनामा कर दिया। गाजी घोरी अपने पहले टेस्ट अर्धशतक से महज 2 रन दूर रह गए और 72 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान ने पहली पारी में बनाए 434 रन
मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने दूसरे दिन अपनी पहली पारी 434 रन के स्कोर पर घोषित कर दी। टीम की तरफ से सऊद शकील ने सबसे ज्यादा 199 गेंदों का सामना करते हुए 93 रन बनाए। उनके अलावा तैयब आरिफ ने 57 रन और अराफात मिन्हास ने 52 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। वहीं कप्तान बाबर आजम ने भी 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार