सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने पुष्टि की है कि आईपीएल 2026 के दूसरे हाफ़ में ही उनके खेलने की संभावना है। बता दें कि कमिंस अभी भी पीठ की चोट से उबर रहे हैं।
कमिंस ने हाल ही में 'बिज़नेस ऑफ़ स्पोर्ट' पॉडकास्ट पर कहा, “मैं अभी भी पीठ की चोट से उबर रहा हूं, लेकिन अब हालत ठीक है। मैं नेट्स में फिर से गेंदबाजी करने लगा हूं," । आईपीएल जल्द ही शुरू होने वाला है, मैं इसकी शुरुआत में नहीं खेल पाऊंगा। लेकिन, मुझे मैदान पर वापस आकर खेलने में ज़्यादा समय नहीं लगना चाहिए।"
कमिंने ने बताया कि उनकी वापसी की प्लानिंग बहुत सावधानी से बनाई गई है, दूसरे हाफ को ध्यान में रखते हुए।
कमिंस ने आगे कहा, “ मैं फिर से गेंदबाजी करने लगा हूं। अभी मैं लगभग हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहा हूं। हमने एक प्लान बनाया है ताकि टूर्नामेंट के बीच तक मैं पूरी तरह से ठीक हो जाऊं। तो उम्मीद है कि अगर कुछ भी गलत नहीं हुआ, तो मैं टूर्नामेंट का दूसरा हाफ खेलूंगा।"
पिछले साल जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे पर लगी चोट के बाद उन्हें एशेज सीरीज में एक टेस्ट मैच खेला था। उनका टी-20 वर्ल्ड कप में कुछ मैचों में खेलना तय माना जा रहा था, लेकिन उनकी रिकवरी में आई एक छोटी-सी रुकावट के कारण वह पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए।
शुरूआती मुकाबलों से बाहर होने के बावजूद कमिंस बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ जुड़ गए हैं। जहां हैदराबाद मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 28 मार्च को सीजन का पहला मुकाबला खेलेगी। बता दें टूर्नामेंट के शुरूआती मुकाबलों में ईशान किशन उनकी जगह हैदराबाद की टीम की कप्तानी करेंगे।
Also Read: LIVE Cricket Score
कमिंस ने कहा, “ ईशान ने पिछले एक साल या उससे कुछ ज़्यादा समय में अपनी घरेलू टीम के साथ कप्तान के तौर पर काफी सफल पारी खेली है। आप वैसे भी उन्हीं लोगों पर निर्भर रहते हैं। हमारे पास लोकल खिलाड़ियों का एक काफ़ी अनुभवी गेंदबाजी ग्रुप है, इसलिए कुछ युवा खिलाड़ी जो इस ग्रुप में शामिल हुए हैं, उन्हें मैं उतना अच्छी तरह से नहीं जानता।"