Pathum Nissanka Record: टी20 एशिया कप 2025 (Asia Cup 2025) का 11वां मुकाबला बीते गुरुवार, 18 सितंबर को शेख जायद स्टेडियम अबू धाबी में खेला गया था जहां श्रीलंकाई सलामी बल्लेबाज़ पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने अफगानिस्तान के खिलाफ सिर्फ 6 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि इसी के साथ उन्होंने हांगकांग के महान बल्लेबाज़ बाबर हयात (Babar Hayat) का एक बड़ा टी20I रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि अबू धाबी के मैदान पर 27 वर्षीय निसांका ने श्रीलंका के लिए ओपनिंग करते हुए 5 गेंदों पर 1 चौका ठोककर 6 रन बनाए। इसी के साथ उन्होंने टी20 एशिया कप में अपने 297 रन पूरे किए और वो हांगकांग के बाबर हयात को पछाड़ते हुए इस टूर्नामेंट के इतिहास के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 9 पारियों में 4 अर्धशतक की मदद से ये कारनामा किया है।

Advertisement

33 वर्षीय बाबर हयात अब टी20 एशिया कप के तीसरे सबसे ज्यादा बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने हांगकांग के लिए इस टूर्नामेंट 8 मैचों में 36.50 की औसत से 292 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी ठोकी। जान लें कि टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने का महारिकॉर्ड टीम इंडिया के किंग विराट कोहली के नाम दर्ज है जिन्होंने 10 मैचों की 9 इनिंग में 85.80 की औसत से 429 रन बनाए हैं।

टी20 एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

विराट कोहली (भारत) - 10 मैचों की 9 इनिंग में 429 रन

पथुम निसांका (श्रीलंका) - 9 मैचों की 9 इनिंग में 297 रन

Advertisement

बाबर हयात (हांगकांग) - 8 मैचों की 8 इनिंग में 292 रन

मोहम्मद रिज़वान (पाकिस्तान) - 6 मैचों की 6 इनिंग में 281 रन

रोहित शर्मा (भारत) - 9 मैचों की 9 इनिंग में 271 रन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बात करें अगर श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले के नतीजे की तो अबू धाबी के मैदान पर अफगानी टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी जिसके बाद उन्होंने 20 ओवर में 170 रनों का टारगेट खड़ा किया। इसके जवाब में श्रीलंका ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी के साथ अफगानिस्तान के लिए टी20 एशिया कप 2025 का सफर भी खत्म हुआ।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार