श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका (Pathum Nissanka) ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के केनिंग्टन ओवल में खेले गए तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में तूफानी शतक जड़कर इतिहास रच दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम के लिए निसांका ने 124 गेंदों में 13 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 127 रन की पारी खेली। उन्होंने सिर्फ 107 गेंदों में अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा किया। 

Advertisement

निसांका इंग्लैंड के खिलाफ रनचेज में सबसे तेज टेस्ट शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज नैथन एश्टल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में 114 गेंदों में शतक पूरा किया था। इस लिस्ट में ऋषभ पंत भी शामिल हैं, जिन्होंने 2018 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ 118 गेंदों मे शतक मारा था। 

Advertisement

इसके अलावा निसांका इंग्लैंड में लक्ष्य का पीछा करते हुए टेस्ट शतक जड़ने वाले श्रीलंका के पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले निसांका ने पहली पारी में 51 गेंदों में 9 चौकों की मदद स 64 रन की पारी खेली थी। जिसमें उन्होंने 40 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

गौरतलब है श्रीलंका ने निसांका की शानदार पारियों के दम पर इस मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से हरा दिया। इंग्लैड में 21 टेस्ट मैच में श्रीलंका की यह चौथी जीत है।  हालांकि इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की। 

219 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 40.3 ओवरों में 2 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। निसांका के अलावा कुसल मेंडिस ने 37 गेंदों में 39 रन और एंजेलो मैथ्यूज ने 61 गेंदों में नाबाद 32 रन की पारी खेली।  

इंग्लैंड के लिए दूसरी पारी में क्रिस वोक्स और गस एटकिंसन ने एक-एक विकेट चटकाया। 

Advertisement

पहली पारी में 62 रन की बढ़त हासिल करने वाली इंग्लैंड टीम 156 रनों पर ऑलआउट हो गई। विकेटकीपर बल्लबाज जेमी स्मिथ (67) औऱ डेन लॉरेंस (35) के अलावा कोई और खिलाड़ी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सका। 

गौरतलब है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 263 रनों पर सिमट गई थी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार