PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में हरप्रीत बरार ने सभी का दिल जीता। सीजन का पहला मैच खेल रहे हरप्रीत बरार ने अपनी गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी से भी सभी को प्रभावित किया है। जहां एक ओर बल्लेबाजी के दौरान बरार ने 17 गेंदों पर नाबाद 25 रन बनाए वहीं गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिया।

Advertisement

हरप्रीत बरार ने आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का विकेट चटकाया। उसकी अगली ही गेंद पर उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल को क्लीन बोल्ड किया और फिर अपने स्पेल के आखिरी ओवर में  एबी डी विलियर्स को केएल राहुल के हाथों कैच करवा करवाकर बैंगलोर टीम की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

Advertisement

हरप्रीत बरार सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और खुलकर अपनी बात रखते हैं। हरप्रीत को पंजाबी होने पर और अपनी पगड़ी पर काफी गर्व भी है। बीते दिनों हरप्रीत का एक ट्वीट काफी वायरल हुआ था। एक यूजर ने हरप्रीत को पर्सनल मैसेज करके लिखा था पाजी आप सिंह इज ब्लिंग फिल्म के अक्षय कुमार दिखते हो।

हरप्रीत बरार ने इस यूजर के मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ट्वीट कर लिखा, 'पैसे के लिए पगड़ी नहीं पहनते हम।' वहीं इस ट्वीट में गौर करने वाली बात यह थी कि हरप्रीत ने इस ट्वीट में किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए #isupportfarmers का प्रयोग किया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार