भारतीय क्रिकेट टीम ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 68 रनों से हराकर टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जगह पक्की कर ली। अब भारत का फाइनल में सामना साउथ अफ्रीका से होगा। भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 172 रनों का लक्ष्य रखा था और इंग्लैंड की टीम के पास जीतने का मौका तब ही थी जब उनके ओपनर्स खासकर फॉर्म में चल रहे फिल सॉल्ट बड़ी पारी खेलते लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बुमराह के सामने सॉल्ट के तोते उड़ गए।

Advertisement

पावरप्ले में जोस बटलर के आउट होने के बाद सॉल्ट पर दारोमदार था लेकिन इंग्लिश पारी के 5वें ओवर में ही सॉल्ट भी पवेलियन रवाना हो गए। भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सॉल्ट की लेग स्टंप उखाड़कर इंग्लैंड को बड़ा झटका दिया। बुमराह ने धीमी गति की गेंद बिल्कुल स्टंप्स पर डाली जिस पर सॉल्ट तो क्या दुनिया का कोई भी बल्लेबाज होता तो वो चकमा खा जाता। क्लीन बोल्ड होने के बाद सॉल्ट सिर्फ पोज देते रह गए क्योंकि उन्हें ये पता ही नहीं चला कि वो इस गेंद को कैसे मिस कर गए।

Advertisement

दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद इंग्लिश पारी कभी संभल ही नहीं पाई और एक के बाद एक विकेट गिरते रहे। इस तरह अंत में पूरी इंग्लिश टीम 16.3 ओवरों में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ने 68 रन से ये मैच जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

इस मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 171 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रोहित के बल्ले से निकले। अपनी इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 2 छक्के लगाए। उनके अलावा सूर्यकुमार ने 47(36) रन की पारी खेली। रोहित और सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए 73(50) रन की महत्वपूर्ण साझेदारी निभाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 16.4 ओवर में 103 के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। हैरी ब्रूक ने 19 गेंद में 3 चौको की मदद 25 रन का योगदान दिया। कप्तान जोस बटलर ने 15 गेंद में 4 चौको की मदद से 23 रन का बनाये। जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 21 रन का योगदान दिया। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट कुलदीप और अक्षर को मिले। 2 विकेट लेने जसप्रीत बुमराह लेने में सफल रहे। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार