Phil Salt Record: द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट (The Hundred 2025) का दूसरा मुकाबला बीते बुधवार, 06 अगस्त को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals) और सदर्न ब्रेव (Southern Brave) के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेला जाएगा था जहां मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के कप्तान फिल साल्ट (Phil Salt) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि उन्होंने जेम्स विंस (James Vince) का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में फिल साल्ट ने मैनचेस्टर के लिए ओपनिंग करते हुए 41 बॉल पर 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 60 रनों की कमाल की पारी खेली। इसी के साथ अब फिल साल्ट द हंड्रेड टूर्नामेंट में जेम्स विंस को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

फिल साल्ट ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में 36 मैचों में 28.42 की औसत और 157.93 की स्ट्राइक रेट से 995 रन बनाते हुए ये कारनामा किया। बात करें अगर जेम्स विंस की तो उन्होंने इस टूर्नामेंट में 37 मैचों की 35 इनिंग में 32.86 की औसत और लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से 986 रन बनाए हैं।

द हंड्रेड टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

फिल साल्ट - 36 इनिंग में 995 रन

जेम्स विंस - 35 इनिंग में 986 रन

Advertisement

बेन डकेट - 30 इनिंग में 891 रन

विल जैक्स - 33 इनिंग में 814 रन

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर इस मुकाबले की तो मैनचेस्टर के मैदान पर सदर्न ब्रेव के कैप्टन जेम्स विंस ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने अपनी पारी में 100 गेंदों पर 4 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। इसके जवाब में सदर्न ब्रेव ने आखिरी गेंद तक गज़ब की लड़ाई लड़ी और पारी की 99वीं बॉल पर 132 रनों का लक्ष्य हासिल करके 1 विकेट से जीत हासिल की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार