Phil Salt Injury Update: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का 61वां मुकाबला रविवार, 17 मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) के बीच धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले RCB फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल, उनके (आरसीबी) विस्फोटक बल्लेबाज़ फिल साल्ट (Phil Salt) के उपलब्ध होने पर बड़ा अपडेट मिला है।

Advertisement

ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंग्लिश विकेटकीपर बैटर फिल साल्ट फिलहाल यूके में ही मौजूद है और आरसीबी के बचे हुए लीग मुकाबले मिस करने वाले हैं। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि वो प्लेऑफ मैचों के लिए वापस भारत लौट जाएंगे और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से खेलने के लिए उपलब्ध होंगे।

Advertisement

याद दिला दें कि फिल साल्ट IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुए मुकाबले में चोटिल हो गए थे। इस इंग्लिश खिलाड़ी के बाएं हाथ की उंगली पर चोट आई थी जिसके स्कैन के लिए ही वो वापस इंग्लैंड लौट गए थे। खबरों के अनुसार, वो इंग्लैंड में ही अपनी चोट से उबरने पर काम कर रहे हैं।

बात करें अगर साल 2026 के IPL में फिल साल्ट के प्रदर्शन की तो उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक 6 मैचों में 33.66 की औसत और 168.33 की स्ट्राइक रेट से 202 रन बनाए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में RCB ने ओपनिंग की जिम्मेदारी जेकेब बेथेल को दी गई है जिन्होंने सीजन में अब तक 6 मैचों में सिर्फ 14.16 की औसत से 85 रन जोड़े। जेकेब बेथेल के आंकड़ों से साफ है कि RCB ने फिल साल्ट को मिस किया है।

Also Read: LIVE Cricket Score

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जोश हेजलवुड, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह, फिलिप साल्ट, रिचर्ड ग्लीसन, सुयश शर्मा, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, विक्की ओस्तवाल, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार