IPL 2023:  आईपीएल 2023 के 34वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में दिल्ली ने पृथ्वी शॉ को ड्रॉप करके फिल सॉल्ट के साथ ओपनिंग करने का फैसला किया लेकिन फिल सॉल्ट भी पृथ्वी की ही तरह नाकाम रहे। सॉल्ट अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार पारी का पहला ओवर डाल रहे थे और इस ओवर की दूसरी गेंद पर सिंगल लेकर डेविड वॉर्नर ने सॉल्ट को स्ट्राइक दी। इसके बाद भुवी ने सॉल्ट को पहली ही गेंद आउट स्विंगर डाली जिसका सॉल्ट के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद ने उनके बल्ले का किनारा लिया और विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन ने आसान सा कैच पकड़कर उनकी पारी का अंत कर दिया।

Advertisement

हालांकि, पहला विकेट जल्दी गंवाने के बाद दिल्ली ने दूसरे ही ओवर में अटैक करना शुरू कर दिया और इसकी अगुवाई मिचेल मार्श ने की। मार्श ने पारी के दूसरे ओवर में मार्को जानसन को 4 चौके लगाकर सनराइजर्स के होश उड़ा दिए। इस ओवर में मार्श ने चार चौकों समेत कुल 19 रन लूटे। इस ओवर में 19 रन लूटने के बाद मार्श अच्छी लय में नजर आ रहे थे लेकिन वो भी लंबी पारी ना खेल सके और 15 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए।

फिल सॉल्ट का विकेट देखने के लिए क्लिक करें

दो विकेट पावरप्ले में ही गंवाने के बाद दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर पर जिम्मेदारी थी लेकिन वो भी इस मैच में अपना विकेट फेंककर चलते बने। वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर आउट होने से पहले वॉर्नर ने 20 गेंदों में 21 रन बनाए। दिल्ली की टीम अपने शुरुआती पांच मैच हारकर पहले ही टूर्नामेंट में बैकफुट पर है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वो इस मैच में किस तरह से फाइटबैक करते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार