ICC Women's World Cup, Semifinal, India Women vs Australia Women: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (30 अक्टूबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया और फोएबे लिचफील्ड के शानदार शतक की बदौलत 339 रन का विशाल लक्ष्य रखा।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका कप्तान एलिसा हीली(5 रन) के रुप में 6वें ही ओवर में लग गया। हालांकि इसके बाद फोएबे लिचफील्ड और एलिसे पेरी ने दूसरे विकेट के लिए 155 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

Advertisement

फोएबे लिचफील्ड ने 93 गेंदों में 17 चौके और 3 छक्के लगाते हुए 119 रन की धमाकेदार पारी खेली। वहीं एलिसे पेरी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 88 गेंदों में 77 रन जोड़े। इसके अलावा एशले गार्डनर ने अंतिम ओवरों में ताबड़तोड़ खेल दिखाते हुए 45 गेंदों में 63 रन ठोके, जिससे टीम ने 49.5 ओवर में 339 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।

भारत के लिए दीप्ति शर्मा और श्री चरनी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव को 1-1 सफलता मिली।

इस मुकाबले के विजेता का सामना फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा, जिसने इंग्लैंड को हराकर पहले ही खिताबी जंग में जगह बना ली है।

टीमें इस प्रकार हैं

Advertisement

भारत महिला (प्लेइंग XI): शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरानी, ​​रेणुका सिंह ठाकुर।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया महिला (प्लेइंग XI): फोबे लिचफील्ड, एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, एनाबेल सदरलैंड, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, अलाना किंग, किम गार्थ, मेगन शट।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार