9 फरवरी,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत औऱ साउथ अफ्रीका के बीच चौथा वनडे मैच जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका टीम एक खास अंदाज में नजर जाएगी। मैच के दौरान स्टेडियम पिंक (गुलाबी) रंग में डूबा नजर आएगा। 

Advertisement

जोहान्सबर्ग वनडे में साउथ अफ्रीका टीम के खिलाड़ी अपनी परंपरागत हरी ड्रेस की बजाए गुलाबी रंग की ड्रेस पहनकर मैदान पर उतरेंगे और इसके पीछे एक बहुत ही खास वजह है। ये वनडे मैच ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के खेला जाएगा। इस मुकाबले को पिंक वनडे के नाम से जाना जाता है।  

Advertisement

क्रिकेट साउथ अफ्रीका, वांडरर्स स्टेडियम और सीरीज के प्रायोजक द्वारा इस मैच से होने वाली कमाई को शार्लोट मैक्सके में स्थित जोहान्सबर्ग अकेडमिक हॉस्पिटल के ब्रेस्ट केयर क्लीनिक को दे दी जाएगी। 

बता दें किए साउथ अफ्रीका इससे पहले 4 बार पिंक वनडे मैच खेल चुकी है और उसने सभी मैचों में जीत हासिल की है। 

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहले भी पिंक वनडे मैच खेला जा चुका है। इससे पहले 5 दिसंबर 2013 को  जोहान्सबर्ग में ही दोनों टीमों के बीच पिंक वनडे मैच खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया को 141 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

उस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए क्विंटन डी कॉक के शतक की बदौलत 4 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में भारतीय टीम सिर्फ 217 रनों पर ही सिमट गई थी। 

गौरतलब है कि कोहली एंड कंपनी पहले तीन वनडे मैच में जीतकर छह वनडे मैचों की सीरीज में 3-0 बढ़त बना चुकी है। साउथ अफ्रीका में अपनी पहली वनडे सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया चौथे वनडे में पूरा जोर लगाएगी। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार