मौजूदा चैंपियन भारत आज अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का अपना पहला मैच खेलेगा। पाक के खिलाफ इस हाइ वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया को जीत का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। लेकिन भारत अपने विरोधी को कमजोर आंकने की गलती नहीं करेगा। आइए आपको बतातें हैं उन 10 खिलाड़ियों के बारे में जिन पर रहेगी सबकी नजरें।

Advertisement

टीम इंडिया के ये पांच खिलाड़ी

Advertisement

विराट कोहली

भारतीय कप्तान विराट पाकिस्तान के खिलाफ शानदार पारी खेलकर अपनी फॉर्म पूरी तरह से हासिल करना चाहेंगे। ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल होने के बाद आईपीएल 10 में कोहली का प्रदर्शन ज्यादा खास नहीं रहा। लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ वॉर्मअप मैच में 52 रन की पारी खेलकर बता दिया की वह फॉर्म में वापस आ रहे हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

अब देखने होगा पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में कप्तानी कर रहे विराट कोहली भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीत दिला पाते हैं या नहीं।

 

शिखर धवन

Advertisement

2013 में भारत की चैंपियंस ट्रॉफी जीतानें वाले शिखर धवन से इस बार भी सबको बहुत उम्मीद हैं। न्यजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ दो वॉर्मअप मैचों में दो अर्धशतक जड़कर धवन ने बतादिया है कि वह इस बार भी धमाल मचानें वाले हैं। आईपीएल 10 भी शिखर धवन के लिए काफी शानदार रहा। उन्होंने 14 मैचों में 3 अर्धशतकों की मदद से 479 रन बनाए। वह डेविड वॉर्नर और गौतम गंभीर के बाद इस सीजन के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।     PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 

 

Advertisement

भुवनेश्वर कुमार

आईपीएल 10 में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले भुवनेश्वर कुमार का कहर इंग्लैंड में भी जारी है। इंग्लिश कंडीशन में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले भुवी ने न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैचों में 6 विकेट भी हासिल किए हैं। उनका साथ देने के लिए उमेश यादव और युवा जसप्रीत बुमराह भी मौजूद रहेंगे।  

 
Advertisement

जसप्रीत बुमराह

साल 2016 में डैब्यू करने वाले जसप्रीत बुमराह ने लगातार अपने शानदार प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया है। डेथ ओवरों में किफायती गेंदबाजी औऱ विकेट निकालने के मामले में उन्होंने बाकी खिलाड़ी को पछाड़ा है।  इसके चलते उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में मोहम्मद शमी से ऊपर तरजीह दी जा सकती है।  

Advertisement

आईपीएल में भी बुमराह का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह 16 मैचों में 20 विकेट के साथ इस सीजन के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज रहे। गुजरात लायंस के खिलाफ सुपर ओवर में बुमराह की गेंदबाजी को कोई नहीं भूल सकता।

 

युवराज सिंह

Advertisement

बड़े टूर्नामेंट में भारत के प्रदर्शन में युवराज सिंह अहम किरदार निभाते हैं। युवी 11 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी खेल रहे हैं और हर किसी को उम्मीद हैं कि वह इस बार 2011 वर्ल्ड कप की तरह कमाल करें।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि युवराज सिंह पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं। क्योंकि इंग्लैंड पहुंचने के बाद उन्हें बुखार हो गया था, जिसके कारण वह न्यूजीलैंड औऱ बांग्लादेश के खिलाफ वॉर्मअप मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन इसके बाद से वह लगातार प्रैक्टिस कर रहे हैं। अगर वह पाकिस्तान के खिलाफ प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनते हैं तो वह भारत के लिए सबसे ज्यादा चैंपियंस ट्रॉफी खेलने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर लेंगे।

आगे पढ़ेंछ पाकिस्तान के ये पांच पड़े सकते हैं भारत पर भारी

 
Advertisement

बाबर आजम

22 वर्षीय युवा बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने प्रदर्शन से हर किसो को प्रभावित किया है। बाबर ने पिछले साल सितंबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार तीन वन डे मैचों में तीन शतक जड़े थे। इसके अलावा टेस्ट मैच में भी 90 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। वह अब तक खेले गए 26 वन डे मैचों में 55 की औसत से 1322 रन बना चुके हैं, जिसमें 5 शतक शामिल हैं।  अगर पाकिस्तान को भारत को हराना है तो बाबर को इस में बेहतरीन प्रदर्शन करना होगा। 

 
Advertisement

शोएब मलिक

मौजूदा पाकिस्तान क्रिकेट टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक अच्छे फॉर्म में हैं। मलिक साल 2002 में पहली बार पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में शिरकत की थी। हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज में उन्होंने शानदार शतक जड़ा था और घरेलू क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। बांग्लादेश के खिलाफ हुए वॉर्मअप मैच में शोएब मलिक पाकिस्तान के लिए सर्वोच्च स्कोरर रहे। भारत के महामुकाबले में पाक टीम को मलिक से बहुत उम्मीदें होंगी।

 
Advertisement

फहीम अशरफ

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए डैब्यू करने से पहले ही फहीम अशरफ का नाम सुर्खियों में बना हुआ है। 23 वर्षीय फहीम बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले वॉर्मअप मैच में पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे थे। 9 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए फहीम ने मुश्किल में फंसी पाकिस्तान की टीम को मैच जीताया। उन्होंने 30 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाकर पाकिस्तान को जीत दिलाई। खास बात तो यह है कि उनकी मुख्य भूमिका गेंदबाज की रहेगी।

 
Advertisement

मोहम्मद आमिर

2016 एशिया कप में ढाका में हुए मुकाबले में भारतीय टॉप ऑर्डर की धज्जियां उधेड़कर रख देने वाले मोहम्मद आमिर इस बार भी खतरनाक साबित हो सकते हैं। एजबेस्टन में भारत को शुरूआती झटके देने की जिम्मेदारी आमिर पर ही होगी।  

 
Advertisement

सरफराज अहमद 

सरफराज अहमद पहली बार किसी आईसीसी टूर्नामेंट में बतौर कप्तान हिस्सा ले रहे हैं। सरफराज को मध्यक्रम में अहम किरदार निभाने के साथ-साथ टीम में फिनिशर की भूमिका भी निभानी पड़ेगा। भारत के खिलाफ अगर उन्हें अपनी टीम को जीत दिलानी है तो उन्हें बड़ी कप्तानी पारी खेलनी होगी।  

Advertisement

(सौरभ शर्मा)

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार