मुम्बई, 15 मई (CRICKETNMORE) । कोलकाता के खिलाफ कल नाबाद 61 रनों की मैच जिताउ पारी खेलने वाले हार्दिक पांड्या ने पांच रनों से मिली जीत का श्रेय अपने साथी खिलाड़ी कीरॉन पोलार्ड को उनके शानदार आखिरी ओवर के लिए दिया है।

इस अहम मुकाबले में मिली जीत के बाद मुंबई इंडियन्स की आइपीएल प्लेआफ में पहुंचने की संभावना बनी हुई है। पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई इंडियन्स ने हार्दिक पांड्या के आठ चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 गेंदों में 61 रनों की पारी की बदौलत कुल 20 ओवरों में 171 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 20 ओवर में 166 रन ही बना सकी।

केकेआर को जीत के लिए अंतिम ओवर में 12 की दरकार थी लेकिन पोलार्ड ने अपने अखिरी ओवर में महज छह रन खर्च किये। मैच के बाद पांड्या ने कहा ‘‘निश्चित तौर पर इस जीत का श्रेय पोलार्ड की अच्छी गेंदबाजी को दिया जाना चाहिए।

यूसुफ पठान अच्छा खेल रहे थे और स्ट्राइक पर थे। उन्होंने पहली गेंद पर यूसुफ को आउट किया और उसके बाद अंतिम ओवर में एक भी चौका नहीं दिया। मेरे पारी की तुलना में अंतिम ओवर अधिक महत्वपूर्ण था क्योंकि पूरे मैच का परिणाम इस ओवर पर निर्भर था।’’

एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार