India vs England 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में चौथे टी-20 मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी उम्मीद इंटरनेशनल लेवल पर कम ही की जाती है। इस टी-20 मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी से ज्यादा चर्चा अंपायरिंग की हो रही है।

Advertisement

थर्ड अंपायर द्वारा मैच के दौरान ऐसे फैसले दिए गए जिसपर अब दिग्गज खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग और वसीम जाफर ने भी सवाल उठाए हैं। सूर्यकुमार यादव को जिस तरह से थर्ड अंपायर ने कैच आउट दिया अब वह सवालों के घेरे में है। वहीं वॉशिंगटन सुंदर के आउट होने पर भी विवाद खड़ा हो गया है।

Advertisement

सूर्यकुमार यादव का कैच डेविड मलान ने पकड़ा था लेकिन रिप्ले देखने के बाद कुछ एंगल से पता चल रहा था कि गेंद जमीन को छुई है। हालांकि अंपायर ने सूर्यकुमार को आउट करार दिया था। वहीं वॉशिंगटन सुंदर का कैच जो आदिल रशीद ने पकड़ा था उसपर भी सवाल उठ रहे हैं। 

बता दें कि इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव के ताबड़तोड़ 50 रनों की पारी के बदौलत 185 रन बनाने में कामयाबी पाई है। इंग्लैंड को इस सीरीज पर कब्जा जमाने के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार