भारत और पाकिस्तान के बीच महा मुकाबला 18 जून को ओवल में खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार फाइनल में पहुंची है तो वहीं भारत की टीम लगातार दूसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी के खिताब को जीतकर अपना सिक्का जमाने की कोशिश करेगी।

Advertisement

एक तरफ जहां भारत के कप्तान कोहली एक बार फिर कमाल का खेल दिखाकर टीम को विजेता बनाना चाहेगें तो क्रिकेट फैन्स के जेहन में एक बात घर कर रही है कि वो कौन से 11 खिलाड़ी होगें जो इस महामुकाबले में भारत के लिए कमाल का खेल दिखाकर देश प्रमियों का दिल जीत लेगें।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

आईए जानते हैं ऐसे 11 संभावित खिलाड़ी जो पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले करने के लिए कोहली सेना में शामिल होगें।►

 
 

रोहित शर्मा

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी में रोहित शर्मा ने शानदार परफॉर्म किया है। बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 123 रन बनाकर रोहित शर्मा नॉट आउट रहे और भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। पूरे टूर्नामेंट में रोहित शर्मा छाए हुए हैं और अबतक 304 रन बना चुके हैं।

एक शतक और 2 अर्धशतक के साथ रोहित शर्मा जबरदस्त फॉर्म में हैं। पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा अपने इस परफॉर्मेंस को दोहराकर एक बार फिर भारत के लिए जीत के दरवाजे खोलने को लेकर आतूर होगें।

 
 
Advertisement

शिखर धवन

भारत के शिखर धवन ने वाकई में बब्बर शेर की तरह परफॉर्मेंस किया है और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज हैं। शिखर धवन ने 4 मैच में 317 रन बनाए हैं। पूरे टूर्नामेंट में शिखर धवन अपने रंग में जमे हुए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ धवन एक बार फिर शानदार खेल दिखाकर भारत को चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीताना चाहेंगें।

Advertisement

 

 

Advertisement

विराट कोहली

बड़े मैचों में विराट कोहली कमाल का खेल दिखाते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में कोहली अपने रंग में रहे तो पाकिस्तानियों की खैर नहीं। कोहली ने अबतक 253 रन बना लिए हैं और खासकर पाकिस्तान के खिलाफ कोहली बिल्कुल जोश मे नजर आते हैं।    PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

पाकिस्तान के गेंदबाज भी कोहली से निपटने के लिए रणनीति बना रहे होगें। ऐसे में विराट कोहली इन सभी चुनौतियों से लड़ने के लिए तैयार होगें। क्रिकेट फैन्स चाह रहे होगें कि कोहली पाकिस्तान के खिलाफ वहीं धमाल करे जिसके लिए विराट जाने जाते है।

 
 
Advertisement

युवराज सिंह

युवराज सिंह ने बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे करियर का 300वां मैच खेला। भले ही बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में युवी को खेलने का मौका नहीं मिला लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में युवी को मौका मिला तो इस अवसर पर युवी खड़ा उतरना चाहेगें।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आपयुवराज सिंह आईसीसी टूर्नामेंट में 7 फाइनल मैच खेलने वाले विश्व के पहले खिलाड़ी बन जाएगें। युवी ने अबतक 83 रन जमाए हैं।

 
 
Advertisement

धोनी

अबतक चैंपियंस ट्रॉफी में धोनी को केवल श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करने का मौका मिला है लेकिन बाकी मैचों में धोनी ने गेंदबाजों के लिए जो रणनीति बनाई है उसमें बड़े से बड़े बल्लेबाज फंसते नजर आए हैं जैसा कि बांग्लादेश के खिलाफ मैच में देखा गया।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

पाकिस्तान की टीम धोनी की मनपसंद टीम है। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 का वर्ल्ड टी- 20 का फाइनल पाकिस्तान को हराकर जीता था। अब एक बार फिर धोनी के सामने फाइनल में पाकिस्तान की टीम है। धोनी इस बार बतौर खिलाड़ी पाकिस्तान को पटखनी  देना चाहेगें।

 
 

केदार जाधव

Advertisement

केदार जाधव को लेकर कई बातें हुई फील्डिंग में ढ़ीले होने के बाद भी केदार को टीम में क्यों रखा गया है। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ ऐन मौके पर 2 विकेट लेकर भारत को मैच में वापसी कराने वाले केदार का पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल खेलना तय है।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

फील्डिंग में भले ही सुधार की जरूरत है लेकिन पार्ट टाइम गेंदबाज के तौर पर केदार ने कप्तान कोहली का दिल जीत लिया है। फाइनल में केदार अपनी फील्डिंग को सुधार कर अहम योगदान देना चाहेंगे।

 
 

Advertisement

हार्दिक पांड्या

चैंपियंस ट्रॉफी 2017 अब अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच गया है। ऐसे में कोहली अब अपने प्लेइंग इलेवन के साथ बदलाव करने के मुड में नहीं है। इसका सीधा सा मतलब ये हुआ कि हार्दिक पांड्या भी टीम में बने रहेगें।    PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

आपको याद को 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ पांड्या ने 6 गेंद पर 20 रन बनाकर पाक गेंदबाजों को गच्चा दे दिया था। पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में हार्दिक पांडिया जी – जान से खेलकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने की कोशिश करेगें। पाकिस्तान के खिलाफ 4 जून को हुए मैच में पांड्या ने 2 विकेट भी चटकाए थे।

 
 
Advertisement

अश्विन और जडेजा की फिरकी

अश्विन और जडेजा की स्पिन जुगलबंदी पाकिस्तानियों को परेशान करने में काफी है। हालांकि अश्विन कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं लेकिन गेंदबाजी में विविधता के कारण बल्लेबाज को परेशान कर सकते हैं। अहम मुकाबले में कोहली अश्विन पर भरोसा कर सकते हैं।

Advertisement

 

 

Advertisement

रवींद्र जडेजा

ऐन मौके पर विकेट लेने की कला रवींद्र जडेजा बखुबी जानते हैं। अबतक जडेजा 4 विकेट मिकाल चुके हैं और पाकिस्तान के खिलाफ एक बार फिर जडेजा अपनी गेंदबाजी से पाक पर हमला करना चाहेगें। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

उमेश यादव की वापसी, अश्विन को बाहर बैठना पड़ सकता है

 
 
Advertisement

भुवनेश्वर कुमार/ जसप्रीत बुमराह / उमेश यादव-

चैपियंस ट्रॉफी के फाइनल में दोनों तेज गेंदबाजों से भारत को काफी उम्मीद है।  भुवनेश्वर कुमार 6 विकेट अबतक चैंपियंस ट्रॉफी में ले चुके हैं तो वहीं 4 विकेट ले चुके हैं। दोनों गेंदबाज भारत की तेज गेंबाजी डिपार्टमेंट की रीढ़ बन चुके हैं। PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

 
Advertisement

 

 

पाकिस्तान की टीम जहां स्पिन गेंदबाजी अच्छी तरह से खेल सकती है तो कोहली चाहेगें कि  उमेश यादव को भी फाइनल मैच में खिलाया जाए। आपको याद हो कि 4 जून को पाकिस्तान के खिलाफ हुए मैच में उमेश यादव ने 3 विकेट चटकाए थे। अगर उमेश यादव की वापसी होती है तो अश्विन को बाहर बैठना होगा

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार