India vs Afghanistan 3rd ODI: भारतीय तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) ने शनिवार (20 जून) को अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे मैच में अपनी शानदार गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। कृष्णा ने 8.2 ओवर में 23 रन देकर 5 विकेट लिए, उन्होंने अफगानी बल्लेबाजी क्रम के टॉप 5 बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान,रहमत शाह, दारविस रसूल और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी को अपना शिकार बनाया।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

Advertisement

कृष्णा भारत के पहले गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने चेन्नई के मैदान पर वनडे फॉर्मेट में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया है। इसके अलावा उन्होंने इस मैदान पर वनडे में बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन का रिक़ॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले वेस्टइंडीज के रवि रामपॉल ने 2011 में 51 रन देकर 5 विकेट और पाकिस्तान के आकिब जावेद ने 1997 में 61 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

ऐसा करने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज

कृष्णा तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक वनडे मैच में विदेशी टीम के टॉप 5 बल्लेबाजों को आउट किया है। इससे पहले मनोज प्रभाकर ने 1994 में हैदराबाद में श्रीलंका के खिलाफ मनोज प्रभाकर ने और 2023 में मोहम्मद शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मुंबई में हुए मुकाबले में यह कारनामा किया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम 44.3 ओवर में 232 रनों पर ऑलआउट हो गई। जिसमें कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने 131 गेंदों में 102 रन औऱ अज़मतुल्लाह उमरजई ने 56 गेंदों में 50 रन की पारी खेली।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार