भारतीय क्रिकेट टीम के तेज़ गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा ने अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक कमाल की गेंद  डालकर सेदीकुल्लाह अटल को क्लीन बोल्ड कर दिया। हैरान करने वाली बात ये रही कि ये कृष्णा का भारतीय सरज़मीं पर पहला विकेट भी था। कृष्णा को ये विकेट अफगानिस्तान की पारी के 9वें ओवर में मिला।

Advertisement

इस ओवर की चौथी गेंद इतनी कमाल की थी कि उसका सेदीकुल्लाह अटल के पास कोई जवाब नहीं था। गेंद उनके डिफेंस को भेदते हुए स्टंप्स में जा घुसी और भारतीय टीम को उसका दूसरा और कृष्णा को उनका पहला विकेट मिल गया। उनकी इस शानदार गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम ने मुल्लांपुर में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच के दूसरे दिन (7 जून) को अपनी पहली पारी 8 विकेट के नुकसान पर 564 रन का विशाल स्कोर बनाकर घोषित कर दी। वॉशिंगटन सुंदर 52 रन और कुलदीप यादव 9 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल औऱ केएल राहुल ने शानदार शतक जड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

गिल ने 177 गेंदों में 126 रन और राहुल ने 165 गेंदों में 100 रन बनाए। इन दोनों के अलावा साईं सुदर्शन और ऋषभ पंत ने भी शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन शतक जड़ने से चूक गए। सुदर्शन ने 104 गेंदों में 81 रन और पंत ने 121 गेंदों में 81 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के लिए मोहम्मद सलीम सफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने खाते में डाले। इसके अलावा जियाउर्रहमान शरीफी, हशमतुल्लाह शाहिदी ने 1-1 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार