India And India A Squad Update: भारत और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार, 4 नवंबर से पांच मैचों की वनडे सीरीज (NZ vs IND ODI Series) खेली जाएगी। इस सीरीज के शुरू होने से पहले भारतीय टीम को एक बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) चोटिल होने के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। BCCI ने मोहम्मद सिराज और नितीश कुमार रेड्डी से भी जुड़ी नई अपडेट दी है।

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर: प्रसिद्ध हैमस्ट्रिंग इंजरी से उबर रहे हैं। उनकी उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर थी, लेकिन अब उन्हें वनडे सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनके मैदान पर खेलने के लिए जरूरी फिटनेस और गेंदबाजी का वर्कलोड हासिल करने में अभी और समय लगेगा।

प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे। हालांकि, इसके लिए उन्हें रिटर्न टू प्ले (RTP) असेसमेंट पास करना होगा। इससे उन्हें मैच प्रैक्टिस करने और न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की तैयारी करने का मौका मिलेगा। BCCI प्रसिद्ध कृष्णा को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज तक पूरी तरह फिट देखना चाहती है।

सिराज और रेड्डी India-A का बनेंगे हिस्सा: भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज 31 अक्टूबर 2026 से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ शुरू होने वाले दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे। उन्हें न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए भी भारतीय टीम में चुना गया है।

बात करें नितीश कुमार रेड्डी की तो वो न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने रहेंगे। यह मुकाबला 4 नवंबर 2026 को खेला जाएगा। इसके बाद NKR न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे और आखिरी चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए टीम से जुड़ेंगे। इससे उन्हें 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले मैच प्रैक्टिस करने का मौका मिलेगा।

पहले तीन वनडे मुकाबलों के लिए भारत की अपडेटेड टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और नितीश कुमार रेड्डी (केवल पहले वनडे के लिए)।

चौथे और पांचवें वनडे मुकाबलों के लिए भारत की अपडेटेड टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर और उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के लिए इंडिया ए की अपडेटेड टीम: यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, यश राठौड़, आर. स्मरण, ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, शिखर मोहन, मुकेश चौधरी, मुकेश कुमार, मानव सुथार और कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर)।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार