14 जनवरी, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 15 जनवरी को पुणे में खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम नए कप्तान कोहली के साथ मैदान पर उतरने वाली है। इन पांच वजहों के कारण भारत-इंग्लैंड वन डे सीरीज है बहुत महत्वपूर्ण

Advertisement

कोहली की कप्तानी में क्रिकेट फैन्स ये जानने को लेकर उत्सुक है कि कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में किन- किन खिलाडियों के साथ मैदान पर उतरेगें। इससे पहले हम आपको बतातें हैं कि कोहली और कोच अनिल कुंबले इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर शिरकत कर सकते हैं। VIDEO: विराट कोहली ने धोनी को बनाया पार्ट टाइम तेज गेंदबाज, पहले वनडे में कर सकते हैं गेंदबाजी

Advertisement

आगे क्लिक करके देखें ओपनिंग की जिम्मेदारी केएल रहुल और धवन या फिर रहाणे को मिल सकती है..

 

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वार्म अम मैच में धवन ने अपने फॉर्म की हल्की सी झलक दिखा दी है। शिखर धवन ने पहले वार्म अप मैच में 63 रन की शानदार पारी खेली थी जिससे क्रिकेट फैन्स उम्मीद कर रहे हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारत के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभालेगें।

आपको बता दें कि साल 2016 धवन केलिए कोई खास नहीं रहा था। पिछले साल धवन केवल 1 ही वनडे सीरीज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेल पाए थे लेकिन उस सीरीज में 5 मैच खेलकर 287 रन बनाए थे। 

Advertisement

अब जब साल 2017 की शुरुआत हो गई है तो धवन चाहेंगे कि आगामी वनडे सीरीज में अपने फॉर्म को बरकरार रखे ताकि जून में होने वाला चैंपियंस ट्रॉफी में वो टीम का हिस्सा बने रहे।

आगे क्लिक करके जानें केएल राहुल या फिर रहाणे के मिलेगी ओपनिंग को जिम्मेदारी

 


# के एल राहु:

Advertisement

जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले साल वनडे क्रिकेट में शानदार डेब्यू करने वाले केएल राहुल भारतीय टीम का अब अहम हिस्सा बन चुके हैं।  के एल राहुल के लिए सबसे बड़ी चुनौती पेश कर सकते हैं रहाणे।

रहाणे भी भारत के लिए वनडे क्रिकेट में ओपनिंग करते हैं ऐसे में रविवार को होने वाले पहले वनडे मैच में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या कोहली ओपनर के तौर पर केएल राहुल को टीम में जगह देते हैं।

आगे क्लिक करके जानें इस खिलाड़ी की हुई टीम में वापसी

 
Advertisement

दूसरे अभ्यास मैच में रहाणे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर खुद के फॉर्मे वापिस आने की सूचना दे दी है। हालांकि काफी समय से रहाणे फॉर्म में नहीं रहे हैं लेकिन सभी जानते हैं कि राहणे एक बेहद ही शानदार बल्लेबाज हैं।

साल 2016 में रहाणे ने 8 वनडे मैचों में कुल 284 रन 35.50 की औसत के साथ बनाए थे. खासकर ओपनर के तौर पर पिछले 5 वनडे में रहाणे बेहद ही खराब फॉर्म के साथ गुजरे हैं। पिछले 5 वनडे में ओपनर के तौर पर रहाणे के बल्ले से केवल एक पचासा निकला है जो उनके फॉर्म  के बारे में बखुबी बताता हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ टी- 20 सीरीज में रहाणे टीम का हिस्सा नहीं हैं ऐसे में कोहली के लिए रहाणे पर निर्णय लेना काफी मुश्किल भरा हो सकता है।

आगे क्लिक करके जानें मध्ययम क्रम में किस बल्लेबाज को मिली जिम्मेदारी

 

भारतीय टीम के तीनों फॉर्मेट के कप्तान बन चुके कोहली इंग्लैंड के खिलाफ कप्तान के तौर पर मैदान पर उतरेगें। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे के साथ ही कोहली युग की शुरुआत हो जाएगी।

साल 2016 में कोहली तीनों फॉर्मेट में कमाल के फॉर्म में रहे थे ऐसे में क्रिकेट फैन्स एक बार फिर कोहली से उसी फॉर्म में खेलते हुए देखना चाहेंगे।

ध्ययम क्रम की जिम्मेदारी धोनी और युवराज सिंह और केदार जाधव को मिल सकती है

 
Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे से धोनी बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम के साथ जुड़ेगें। क्रिकेट फैन्स के लिए यह पल बेहद ही खास होने वाला है। धोनी की बल्लेबाजी क्रम को लेकर कोहली ने पहले ही ये संभावना वयक्त कर दी है कि मध्यम क्रम की जिम्दारी धोनी और युवराज के कंधे पर होगी।

अपने कप्तानी के दिनों में धोनी नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते थे लेकिन कोहली की कप्तानी में देखना दिलचस्प होगा कि माही किस क्रम पर बल्लेबाजी करने आएगें।

Advertisement

युवराज को कोहली भेजेंगे नंबर 5 पर जाने क्लिक करके

 

तीन साल के बाद वनडे क्रिकेट में वापसी करने वाले युवराज सिंह के लिए इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज काफी महत्वपूर्ण होने वाला है।

Advertisement

पहले अभ्यास मैच में युवी शानदार फॉर्म में दिखे जिससे क्रिकेट फैन्स को उम्मीद है कि वनडे सीरीज में युवी पुराने अंदाज में दिखाई देगें। रणजी ट्रॉफी में भी युवराज सिंह का फॉर्म शानदार रहा है जिसके कारण युवी को एक बार फिर से भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

जून में होने वाले आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के मध्ययम क्रम को मजबूत करने के लिए युवी का फॉर्मे में रहना काफी अहम है। 

यदि धोनी वनडे सीरीज में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हैं तो नंबर 6 के लिए केदार जाधव भारत के पास एक शानदार विकल्प के तौर पर मौजूद हैं। इसी क्रम में मनीष पांडे भी केदार को बराबरी टक्कर दे सकते हैं।

दोनें खिलाड़ियों भारतीय टीम में नियमीत तौर पर जगह बनानें के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मनीष पांडे की बल्लेबाजी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दिख चुकी है लेकिन फिर भी पांडे टीम के विश्वास को अबतक नहीं जीत पाए हैं तो वहीं केदार जाधव ने अबतक 12 वनडे मैच खेले हैं जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में 1 शतक भी अपने नाम कर चुके हैं।

Advertisement

अब देखना होगा कि कुंबले दोनों खिलाड़ियों में से किस खिलाड़ी के साथ जाते हैं।

 


7. अश्विन:

निचले क्रम की जिम्मेदारी अश्विन के कंधे पर होगी इसमें कोई शक नहीं है। अब तो अश्विन एक ऑलराउंडर की तरह टीम में जुड़े हुए हैं।

Advertisement

चाहे अपनी घातक गेंदबाजी हो या फिर बल्लेबाजी भारत के लिए हर एक मैच में अश्विन अहम किरदार निभाते जा रहे हैं।

8. रवींद्र जडेजा:

Advertisement

रवींद्र जडेजा के रूप में भारत के पास एक और ऑलरांउडर का विकल्प मौजूद है।

टेस्ट क्रिकेट में जडेजा भारत के लिए काफी अहम साबित होते आए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जडेजा ऑलराउंडर के तौर पर टीम के साथ होगें।

आगामी बड़े सीरीज को देखते हुए टीम मैनेजमेंट जडेजा को अंतिम ग्यारह में जरूर जगह देगा।

Advertisement

9. हार्दिक पांड्या:

धोनी की कप्तानी में हार्दिक पांडया एक बेहतर सीम- गेंदबाज ऑलराउंडर बनकर उभरे थे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए दौरे में टी- 20 सीरीज में हार्दिक पांड्या ने अपने खेल से सभी का दिल जीत लिया और लगा कि भविष्य में पांड्या नियमीत तौर पर भारत की टीम में खेलेगें।

Advertisement

चैंपियंस ट्रॉफी होने में 6 माह का समय शेष है ऐसे में टीम इंडिया चाहेगी कि पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेले और अपने रिदम में लौट आए।

पांड्या के लिए यह आगामी सीरीज काफी अहम है। 

10. भुवनेश्वर कुमार:

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी के ना होने से भुवी पर भारतीय तेज गेंदबाजी की कमान संभालने की जिम्मेदारी होगी।

भुवी अबतक 57 वनडे मैच खेल चुकै हैं  जिसमें 60 विकेट अपने खाते में डालने में सफल रहे हैं।

भारत के लिए भुवी हमेशा से काफी अहम गेंदबाज साबित हुए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भुवी काफी अहम भूमिका निभाने को आतूर हैं।

Advertisement

11. जसप्रीत बुमराह: 

अपने अलग तरह  की गेंदबाजी एक्शन से बुमराह ने क्रिकेट प्रेमियों को अपनी तरफ आकृषित किया है।

अपने डेब्यू के 1 साल में ही बुमराह छोटे फॉर्मेट में भारत के अहम गेंदबाज के तौर पर उभरे हैं।

Advertisement

बुमराह खासकर डेथ ओवर में अपनी गेंदबाजी से कमाल दिखाते आए हैं। ऐसे में एक बार फिर कोहली एंड कंपनी के लिए बुमराह अहम किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं।...

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार