साउथैम्पटन, 4 जून (CRICKETNMORE)| खिताब की सबसे मजबूत दावेदारों की फेहरिस्त में शुमार हो इंग्लैंड पहुंची विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम बुघवार को आईसीसी वर्ल्ड कप-2019 का अपना पहला मैच चोकर्स नाम से मशहूर साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

Advertisement

भारत का यह बेशक पहला मैच है लेकिन साउथ अफ्रीका दो मैच खेल चुकी है। पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड ने उसे मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में बांग्लादेश ने उसे पटका था। साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड कप इतिहास को देखते हुए उसे चोकर्स कहा जाता है, और अभी तक इस वर्ल्ड कप में अनचाहे में ही सही साउथ अफ्रीका इस तमगे से पीछा छुड़ाती नहीं दिख रही है। 

Advertisement

इंग्लैंड के खिलाफ हार समझ में आती है लेकिन बांग्लादेश के सामने नतमस्तक होना उसकी ख्याति के खिलाफ ही गया है। उसकी परेशानियां कम भी नहीं हो रही हैं।

टूनार्मेंट की शुरूआत में ही उसके मुख्य तेज गेंदबाज डेल स्टेन चोटिल हो गए थे और अब लुंगी नगिदी 10 दिन के लिए बाहर हो गए हैं। उन्हें द ओवल में खेले गए मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। 

वहीं भारत के लिहाज से देखा जाए तो उसके लिए यह अच्छी खबर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में स्विंग के सामने भारतीय बल्लेबाज बिखर गए थे। ऐसे में साउथ अफ्रीका के दो मुख्य गेंदबाजों का न होना निश्चित ही भारतीय बल्लेबाजों के लिए राहत की बात होगी। अब उनके सामने कगिसो रबादा की चुनौती अहम होगी। 

 

भारतीय बल्लेबाजी की लय शीर्ष-3 के प्रदर्शन पर काफी निर्भर करती है। इन तीन में से अगर एक भी अंत तक खड़े हो जाता है तो भारत का स्कोर अच्छा होता है। बीते दो साल में यही देखा गया है, लेकिन अगर शुरू के तीनों बल्लेबाज विफल हो जाते हैं तो भारतीय टीम के लिए उबरना मुश्किल होता दिखा है। 

Advertisement

ऐसे में रोहित शर्मा-शिखर धवन की सलामी जोड़ी पर अच्छी शुरूआत का दारोमदार है तो वहीं विराट कोहली पर टीम को संभालने की जिम्मेदारी। 

वर्ल्ड कप जाने से पहेल नंबर-4 को लेकर काफी चर्चा रही थी। बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में केएल राहुल चौथे नंबर पर खेले थे और शत क जमाया था। ऐसे में माना जा रहा है कि कोहली अपने पसंदीदा राहुल को कम से कम पहले मैच में तो नंबर-4 पर खेलाएंगे। अन्यथा केदार जाधव भी इस स्थान के लिए विकल्प हैं। राहुल अगर चार नंबर पर आते है तो जाधव पांच और फिर महेंद्र सिंह धोनी छह नंबर पर आ सकते हैं। 

गेंदबाजी में कोहली किन दो तेज गेंदबाजों के साथ उतरते हैं यह देखना होगा। काफी हद तक संभावना है कि जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर की कुमार की जोड़ी मैदान पर होगी लेकिन मोहम्मद शमी की फॉर्म को देखते हुए कोहली, कुमार की जगह उन्हें मौका दे सकते हैं। बुमराह का खेलना तय है। तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में भारत के पास हादिर्ंक पांड्या का विकल्प है। आतिशी बल्लेबाजी के कारण पांड्या टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। 

Advertisement

वहीं देखना यह भी दिलचस्प होगा कि कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल और चाइनामैन कुलदीप यादव की जोड़ी के साथ ही जाते हैं या अनुभवी हरफनमौला खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को मौका देते हैं। 

साउथ अफ्रीका की गेंदबाजी को लेकर चिंता नई है लेकिन उसकी पुरानी चिंता उसकी बल्लेबाजी है। टीम की बल्लेबाजी कमजोर है और क्विंटन डी कॉक तथा कप्तान फाफ डु प्लेसिस के अलावा कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की स्थिति में दिखता नहीं है। अनुभवी ज्यां पॉल ड्यूमिनी और डेविड मिलर शुरूआत तो अच्छी करते हैं लेकिन उसे अंजाम तक नहीं पहुंचा पाते। हाशिम अमला खराब फॉर्म से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। 

युवा एडिन मार्कराम और रासी वान डेर डुसेन में काफी प्रतिभा है। डुसेन ने इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक जमाया था तो वहीं मार्कराम ने बांग्लादेश के खिलाफ अच्छी पारी खेली लेकिन अर्धशतक से पांच रन से चूक गए थे। 

 
Advertisement

स्टेन पर अभी स्थिति साफ नहीं है कि वह खेलेंगे या नहीं। नगिदी को 10 दिन का आराम दिया गया है। गेंदबाजी में अब रबादा पर काफी कुछ है। उनके साथ स्पिनर इमरान ताहिर को भी बड़ी भूमिका निभानी होगी।

इन दोनों की गैरमौजूदगी में डु प्लेसिस उम्मीद करेंगे कि आंदिले फेहुल्कवायो और क्रिस मौरिस, रबादा का साथ दे जाएं। 

टीमें (सम्भावित प्लेइंग इलेवन) : 

Advertisement

भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), केदार जाधव, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, केएल राहुल, मोहम्मद शमी, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव।

साउथ अफ्रीका: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), डेविड मिलर, एडिन मार्करम, हाशिम अमला, रासी वैन डेर डुसैन, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कागिसो रबाडा, इमरान ताहिर, डेल स्टेन, ज्यां पॉल ड्यूमिनी, आंदिले फेहुक्वायो।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार