बैंगलोर, 4 मई (CRICKETNMORE)| रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के एक मैच में आज यहां एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। आठ टीमों की अंकतालिका में सबसे निचले स्थान पर रहने वाली बैंगलोर पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। 

Advertisement

हैदराबाद, मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुपर ओवर में मात खाने के बाद इस मैच में आ रही है। हैदराबाद के लिए सबसे अच्छी बात यह है कि अगर वह इस मैच में हार भी जाती है तो भी वह प्लेऑफ में जगह बना सकती है। इसके लिए कोलकाता नाइट राइडर्स और किंग्स इलेवन पंजाब को अपने आखिरी दो-दो मैचों में से एक-एक हारना होगा। 

Advertisement

अपने स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो की गैरमौजूदगी में मनीष पांडे ने जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया और मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेल गए मैच में हैदराबाद को संभाला। उन्हीं की अर्धशतकीय पारी के दम पर हैदराबाद मैच को सुपर ओवर में ले गई थी,च हालांकि वहां उसे हार मिली। 

पांडे ने इस मैच में 47 गेंदों में नाबाद 71 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में पांडे के अलावा कप्तान केन विलियम्सन, विजय शंकर और रिद्धिमान साहा को भी योगदान देने की जरूरत है। 

 

गेंदबाजी में हैदराबाद ने अच्छा किया है लेकिन बैंगलोर में दुनिया के दो सबसे अच्छे बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली और अब्राहम डी विलियर्स हैं, ऐसे में हैदराबाद बैंगलोर को हल्के में नहीं ले सकती। काफी कुछ स्पिनर राशिद कान और खलील अहमद पर निर्भर होगा। 

राशिद ने अभी तक 13 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। खलील के हिस्से सात मैचों में 14 विकेट हैं। भुवनेश्वर कुमार से इन दोनों को साथ की जरूरत होगी। 

Advertisement

बैंगलोर की बात की जाए तो कोहली की कप्तानी वाली टीम के पास गंवाने के लिए कुछ नहीं हैं। प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद वह सिर्फ सम्मान बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी और जीत के साथ ही लीग का अंत करना चाहेगी। 

बल्लेबाजी कोहली और डी विलियर्स पर ही निर्भर रहेगी। इन दोनों को बीता खराब सीजन भूल आखिरी मैच में अपनी सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की जरूरत होगी। 

गेंदबाजी बैंगलोर की चिंता है। युजवेंद्र चहल, उमेश यादव, नवदीप सैनी को आखिरी मैच में पहले से बेहतर करना होगा।

Advertisement

टीमें (संभावित) : 

बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), एबी डी विलियर्स, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमेयर, वाशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हेनरिक क्लासेन, पवन नेगी, गुरकीरत सिंह, नवदीप सैनी। 

हैदराबाद: केन विलियम्सन (कप्तान) भुवनेश्वर कुमार, अभिषेक शर्मा, खलील अहमद, मार्टिन गुप्टिल, मोहम्मद नबी, मनीष पांडे,राशिद खान, रिद्धिमान साहा, संदीप शर्मा, विजय शंकर और बिली स्टानलेक।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार