Prince Yadav Heated Moment With Finn Allen Video: प्रिंस यादव (Prince Yadav) के लिए वेलिंगटन टी20 (NZ vs IND 3rd T20) बेहद निराशजनक रहा। उन्होंने 4 ओवर में 11 की इकोनॉमी से 44 रन लुटाए और वो एक भी विकेट नहीं ले सके। इसी बीच एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने अपना आपा खो दिया और फिन एलन को बॉल दे मारा।

एलन से भिड़े प्रिंस: ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के पांचवें ओवर में घटी। Indian Captain श्रेयस ने प्रिंस को अटैक पर लगाया था जो कि अपना पहला ही ओवर डालने आए थे। इसकी तीसरी गेंद पर फिन एलन ने प्रिंस यादव को लंबा छक्का मारा। ऐसे में होना क्या था, प्रिंस बेहद नाराज हो गए।

इसके बाद उन्होंने छठी गेंद पर फिन एलन से बदला लिया। प्रिंस ने सटीक यॉर्कर मारा जिस पर एलन ने जैसे-तैसे अपना विकेट बचाया। उनके बैट से टकराने के बाद बॉल सीधा प्रिंस के हाथों में चली गई। यहां गेंदबाज़ ने आक्रमकता दिखाई और वापस बल्लेबाज़ की तरफ थ्रो किया। उन्होंने रन आउट के प्रयास में ऐसा किया, जो कि थोड़ा मुश्किल था। ये गेंद सीधा फिन एलन के लगी। आप नीचे इसका पूरा वीडियो देख सकते हो।

बताते चलें कि भारत-न्यूजीलैंड तीसरे टी20 में फिन एलन ने धमाकेदार बल्लेबाज़ी की और 25 गेंदों पर 5 मॉन्स्टर छक्के मारकर 40 रन बनाए। उन्होंने 160 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाज़ी की। उनका विकेट नितीश कुमार रेड्डी ने लिया। NKR की गेंद पर नमन धीर ने शानदार कैच पकड़ा था। इसी कारण फिन एलन को पवेलियन लौटना पड़ा।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर वेलिंगटन टी20 के नजीते की तो ये मुकाबला भारतीय टीम ने महज़ 13.2 ओवर में 199 रनों का लक्ष्य हासिल करके धमाकेदार अंदाज में पूरे 6 विकेट से जीता। टीम इंडिया के Star Player अभिषेक शर्मा रहे। उन्होंने 38 गेंदों पर 9 चौके 11 छक्के ठोककर 113 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि वेलिंगटन में टीम इंडिया ने जीत हासिल करके पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार