युवा भारतीय बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आ रहे थे। हालांकि इसके बावजूद भी उनको भारतीय टीम में जगह नहीं मिल रही थी। 537 दिनों के लंबे इंतजार के बाद शॉ को घर पर हाल ही में हुई न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में जगह दी गयी थी लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था। 

Advertisement

शॉ आखिरी बार जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में भारत के लिए खेलते हुए दिखाई दिए थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई तीन मैचों की टी-20 इंटरनेशनल सीरीज में उनकी जगह शुभमन गिल को खिलाया गया था। उस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था। अब सीरीज खत्म होने के एक महीने बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ हुई सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उनका कहना है कि भारतीय टीम में वापसी उनके लिए प्लेइंग इलेवन में मौके से ज्यादा मायने रखती है।

Advertisement

न्यूज 24 स्पोर्ट्स से बात करते हुए शॉ ने कहा, "मुझे टी-20 टीम में वापस आकर खिलाड़ियों से मिलने और उनके साथ ट्रेनिंग करने में बहुत अच्छा लगा। मैंने उस चीज को एंजॉय किया। हां, मुझे मौका नहीं मिला लेकिन वापसी का मौका दिया गया, जो मायने रखता है। यह सब उन पर निर्भर करता था कि कब खेलना है कब नहीं, लेकिन मैंने उसका सम्मान किया क्योंकि शायद वे मुझसे पहले वाले को थोड़ी देर रन देना चाहते थे। लेकिन फिर, मुझे इसका कोई अफसोस नहीं है। मैं मौकों की तलाश करता रहूंगा क्योंकि मेरे पास उन गोल्स की लिस्ट है जिन्हें मैं भारतीय टीम के साथ हासिल करना चाहता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं रन बनाता रहा। मुझे लगा कि अगर यह काफी नहीं है तो मुझे और अधिक स्कोर करना होगा फिर मैंने 379 रन बनाए। यह सिर्फ मेरा दिन था और मुझे लगा कि मैं इस मौके को हाथ से नहीं जाने दूंगा। कभी-कभी यह आपके मन में आता है कि मैं तमाम कोशिशों के बावजूद इतने लंबे समय तक भारतीय टीम में क्यों नहीं हूं लेकिन अभी भी देर नहीं हुई है।"
 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार