दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) का मानना है कि टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) में सुपरस्टार खिलाड़ी बनने की क्षमता है। शॉ आईपीएल के पिछले सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके थे। इसके बाद वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी फ्लॉप साबित हुए थे।

Advertisement

शॉ ने हालांकि हाल ही में हुए विजय हजारे ट्रॉफी से फॉर्म हासिल की और आठ मैचों में 827 रन बनाए।

Advertisement

पोटिंग ने क्रिकेट डॉट काम डॉट एयू से कहा, "पिछले साल आईपीएल में मेरी शॉ के साथ मजेदार चर्चा हुई। मैं समझने की कोशिश कर रहा था कि उन्हें कोचिंग देने का सही तरीका क्या है और मैं उनके लिए कैसे बेस्ट कर सकता हूं।"

उन्होंने कहा, "पिछले साल बल्लेबाजी में उनकी थ्योरी दिलचस्प थी। जब वह रन नहीं बना पाते थे तो वह बल्लेबाजी नहीं करना चाहते हैं और जब वह रन बनाते थे तो हर वक्त बल्लेबाजी करना चाहते थे।"

कोच ने कहा, "चार और पांच मैचों में जब वह 10 रन या उससे कम के स्कोर पर आउट हो रहे थे तो मैंने उनसे कहा कि हम नेट्स पर काम कर सकते हैं। लेकिन उन्होंने मेरी तरफ देखकर कहा कि नहीं, मैं आज बल्लेबाजी नहीं करूंगा।"

पोटिग ने कहा, "मेरे ख्याल से उनमें बदलाव आया होगा। मुझे पता है कि पिछले कुछ महीनों में उन्होंने काफी काम किया है और उनकी पिछली थ्योरी भी शायद बदली होगी। मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा हो क्योंकि अगर हम उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देख सके तो वह एक सुपरस्टार खिलाड़ी बन सकते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार