बीता समय इंडियन टीम के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। ब्लू आर्मी ने आईसीसी इवेंट्स के बड़े मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करके मैच गंवाया है, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो भविष्य में इंडियन टीम को चैंपियन बना सकते हैं।
पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)
23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को बीते समय में चयनकर्ताओं ने खूब नज़रअंदाज किया है, लेकिन सभी पृथ्वी की काबिलियत से परिचित हैं। पृथ्वी आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं, आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उनका स्ट्राइक रेट 147.45 का रहा है। घरेलू क्रिकेट में भी पृथ्वी ने रनों का अंबार लगाया है ऐसे में अगर अब पृथ्वी पर ध्यान और बड़े लेवल पर मौका दिया जाए तो वह भविष्य में इंडिया को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं। इस युवा बल्लेबाज़ में दिग्गज बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है। छोटी उम्र में उनकी कप्तानी में इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता था।
वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)
भारतीय टीम में हमेशा से ही ऑलराउंडर खिलाड़ी की कमी खली है। 27 वर्षीय वेंकटेश अय्यर आने वाले समय में इंडिया के लिए यह भूमिका निभा सकते हैं। वेंकटेश अय्यर ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 162.19 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट भी झटके हैं। लिस्ट ए में वेंकटेश का सर्वाधिक स्कोर 198 का रहा है।
उमरान मलिक (Umran Malik)
गन गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी आग उगलती गेंदों के दम पर सभी का दिल जीता है। उमरान लगातार 150 kph की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। भारतीय टीम के पास ऐसे गेंदबाज़ों की कमी हमेशा ही खली है, लेकिन उमरान विपक्षी बल्लेबाज़ों को रफ्तार से परेशान कर सकते हैं।
अपनी खास काबिलियत के दम पर उमरान ने इंडियन टीम तक का सफर तय किया है, लेकिन अनुभव ना होने के कारण उन्हें अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन भविष्य में वह टीम का हिस्सा बनकर ब्लू आर्मी को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।