बीता समय इंडियन टीम के लिए बहुत अच्छा नहीं रहा है। ब्लू आर्मी ने आईसीसी इवेंट्स के बड़े मुकाबलों में खराब प्रदर्शन करके मैच गंवाया है, लेकिन आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन 3 खिलाड़ियों के बारे में जो भविष्य में इंडियन टीम को चैंपियन बना सकते हैं।

Advertisement

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

Advertisement

23 वर्षीय सलामी बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ को बीते समय में चयनकर्ताओं ने खूब नज़रअंदाज किया है, लेकिन सभी पृथ्वी की काबिलियत से परिचित हैं। पृथ्वी आक्रमक क्रिकेट खेलते हैं, आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उनका स्ट्राइक रेट 147.45 का रहा है। घरेलू क्रिकेट में भी पृथ्वी ने रनों का अंबार लगाया है ऐसे में अगर अब पृथ्वी पर ध्यान और बड़े लेवल पर मौका दिया जाए तो वह भविष्य में इंडिया को वर्ल्ड कप जीता सकते हैं। इस युवा बल्लेबाज़ में दिग्गज बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग की झलक दिखती है। छोटी उम्र में उनकी कप्तानी में इंडिया ने अंडर-19 वर्ल्ड कप भी जीता था।

वेंकटेश अय्यर (Venkatesh Iyer)

Advertisement

भारतीय टीम में हमेशा से ही ऑलराउंडर खिलाड़ी की कमी खली है। 27 वर्षीय वेंकटेश अय्यर आने वाले समय में इंडिया के लिए यह भूमिका निभा सकते हैं। वेंकटेश अय्यर ने टी-20 इंटरनेशनल में अब तक 162.19 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 5 विकेट भी झटके हैं। लिस्ट ए में वेंकटेश का सर्वाधिक स्कोर 198 का रहा है।
  
उमरान मलिक (Umran Malik)

गन गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी आग उगलती गेंदों के दम पर सभी का दिल जीता है। उमरान लगातार 150 kph की रफ्तार से गेंद फेंकते हैं। भारतीय टीम के पास ऐसे गेंदबाज़ों की कमी हमेशा ही खली है, लेकिन उमरान विपक्षी बल्लेबाज़ों को रफ्तार से परेशान कर सकते हैं।

Advertisement

अपनी खास काबिलियत के दम पर उमरान ने इंडियन टीम तक का सफर तय किया है, लेकिन अनुभव ना होने के कारण उन्हें अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन भविष्य में वह टीम का हिस्सा बनकर ब्लू आर्मी को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार