21 जून। इस समय चेतेश्वर पुजारा काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए इंग्लैंड में मौजूद हैं। आपको बता दें कि वहां पर भी पुजारा का फॉर्म पूरी तरह से बिगड़ सा गया है।

Advertisement

इंग्लिश काउंटी में यार्कशायर की तरफ से खेलते हुए पुजारा लगातार 2 मैच में बिना कोई खाता खोले आउट हो गए हैं। जिससे उनके फॉर्म को लेकर फैन्स के बीच जिज्ञासा बढ़ गई है।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारियां खेलने के लिए मशहूर पुजारा इंग्लिश काउंटी में  रॉयल लंदन वनडे कप में डेल स्‍टेन की गेंद पर पूरी तरह से विफल नजर आ रहे हैं।

इस टूर्नामेंट में डेल स्टेन ने अपनी घातक गेंदबाजी करके पुजारा को दोनों मैच में बिना कोई खाता खोले पवेलियन पहुंचा दिया है। दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर

गौरतलब है कि अफगानिस्तान के खिलाफ भी हाल में संपन्न हुए ऐतिहासिक टेस्ट मैच में पुजारा कोई खास कमाल नहीं कर पाए थे और केवल 35 रन ही बना पाए थे।

हालांकि पुजारा को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जगह दी गई है। ऐसे में देखना होगा कि इंग्लैंड की धरती पर पुजारा किस तरह का परफॉर्मेंस कर पाते हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार