29 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर बल्लेबाज पूनम राउत ने अपने मनपसंद क्रिकेटर के बारे में खुलासा किया है। पूनम राउत ने खुलासा किया है कि उन्हें साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर एबी डी विलियर्स काफी पसंद है। 

Advertisement

पूनम राउत ने आगे ये भी कहा है उन्हें एबी डीविलियर्स का खेलना का स्टाइल काफी पसंद है। पूनम ने एबी के बारे में कहा कि जिस तरह से एबी दबाव वाले पल में बल्लेबाजी करते हैं वो कमाल की बात है। हार्दिक पांड्या की गर्लफ्रेंड है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले साल साउथ अफ्रीकी टीम का दौरा करेगी जहां भारतीय महिला टीम  3 वनडे और टी- 20 सीरीज खेलेगी। पूनम राउत ने कहा कि यदि मौका मिलेगा तो वो जरूर एबी डीविलियर्स से मिलना चाहेगी।

गौरतलब है कि पूनम राउत ने हाल ही समाप्त हुए वर्ल्ड कप में9 मैच के दौरान बल्लेबाजी करते हुए 381 रन बनाए तो वहीं अबतक अपने वनडे करियर में पूनम ने 53 मैच में 1567 रन बनाए हैं।  वनडे करियर में पूनम ने अबतक 10 पचास और 2 शतक जमाए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार