मुंबई, 24 अप्रैल (CRICKETNMORE): इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण में अपने पिछले छह मैचों में लगातार जीत हासिल कर आठ टीमों की अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर शामिल मुंबई इंडियंस टीम का सोमवार घरेलू मैदान-वानखेड़े स्टेडियम में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट से सामना होगा। वहीं, पुणे अब तक खेले गए छह में से तीन मैचों में जीत हासिल कर अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। IPL: कोहली के गुमान को तोड़कर गौतम गंभीर ने किया बड़ा ऐलान, अब #KKR की जीत पक्की

Advertisement

अपने पिछले मैच शनिवार को दिल्ली डेयरडेविल्स को 14 रनों से हराने वाली मुंबई टीम का लक्ष्य सोमवार को होने वाले मैच में पुणे को हराकर लगातार सातवीं जीत हासिल करना होगा और इस जीत के साथ ही वह शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ और भी मजबूत कर लेगी।

Advertisement

रोमांचक बात है कि मुंबई ने अब तक इस संस्करण में कुल सात मैच खेले हैं और उसे छह अप्रैल को खेले गए पहले मैच में पुणे टीम से ही हार का सामना करना पड़ा था। 

मुंबई टीम की गेंदबाजी का कमाल दिल्ली के खिलाफ खेले गए मैच में देखने को मिला, जब 24 के कुल योग पर मुंबई के गेंदबाजों ने दिल्ली के छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।

हार्दिक पांड्या, नीतीश राणा, पार्थिव पटेल और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों के कारण मुंबई टीम की बल्लेबाजी संतुलित है। टीम के पास मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह जैसे गेंदबाज भी शामिल हैं। 

मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली के खिलाफ मिली जीत के बाद कहा था कि वानखेड़े स्टेडियम में उनकी टीम ने खुद को अपराजित साबित किया है। ऐसे में पुणे के लिए मुंबई के इस आत्मविश्वास को तोड़ना थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

Advertisement

आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे ने अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को छह विकेट से हराया था। उसका लक्ष्य मुंबई के खिलाफ नई शुरुआत कर जीत हासिल करने का होगा। 

पुणे के अनुभवी खिलाड़ी महेंद्र सिंह धौनी भी फॉर्म में आ गए हैं। पिछले मैच में हैदराबाद के खिलाफ 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के क्रम में धौनी ने 34 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के लगाकर 61 रनों की पारी खेली थी। 

मुंबई जैसी मजबूत टीम को हराने के लिए पुणे को अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों को और मजबूती से पेश करना होगा। एक अच्छे स्कोर के लिए अजिंक्य रहाणे, मनोज तिवारी, स्मिथ और बेन स्टोक्स जैसे बल्लेबाजों पर सभी की उम्मीद होगी।

Advertisement

पुणे के लिए उसकी गेंदबाजी हमेशा से कमजोर रही है, लेकिन हैदराबाद के खिलाफ मिली जीत से टीम की गेंदबाजी को भी बल मिला है। टीम की गेंदबाजी काफी हद तक इमरान ताहिर जैसे गेंदबाजों के प्रदर्शन पर टिकी है। 

संभावित टीमें : 

मुंबई इंडियंस टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, जोस बटलर, श्रेयस गोपाल, कृष्णप्पा गौतम, असेला गुणारत्ने, हरभजन सिंह, मिशेल जॉनसन, कुलवंत खेजरोलियास, सिद्धेश लाड, मिशेल मैक्लेघन, लसिथ मलिंगा, हार्दिक पांड्या, पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), केरन पोलार्ड, निकोलस पूरन, दीपक पुनिया, नीतीश राणा, जितेश शर्मा, कर्ण शर्मा, लेंडल सिमंस, टिम साउदी, जगदीश सुचिता, सौरभ तिवारी, और आर.विनय कुमार।

Advertisement

राइजिंग पुणे सुपरजाएंट : स्टीव स्मिथ (कप्तान), महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे, अशोक डिंडा, फाफ डु प्लेसिस, मयंक अग्रवाल, अंकित शर्मा, बाबा अपराजित, अंकुश बैंस, रजत भाटिया, दीपक चहर, राहुल चहर, डेनियल क्रिस्टियन, लॉकी फग्र्यूसन, इमरान ताहिर, जसकरण सिंह, उस्मान ख्वाजा, सौरभ कुमार, बेन स्टोक्स, वाशिंगटन सुंदर, मिलिंद टंडन, मनोज तिवारी, एडम जांपा, जयदेव उनादकट, ईश्वर पांडे, राहुल त्रिपाठी और शार्दुल ठाकुर। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार