पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने IPL 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले अपने 6 खिलाड़ी रिलीज किए हैं जिनमें ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) और धाकड़ विकेटकीपर बैटर जोश इंगलिश (Josh Inglish) का नाम भी शामिल है। यही वज़ह है फैंस ये जानना चाहते हैं कि PBKS की मैनजमेंट ने ये फैसला क्यों लिया? अगर आप भी इन्हीं फैंस में से एक हैं तो बता दें कि खुद PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने ग्लेन मैक्सवेल और जोश इंगलिस को टीम से रिलीज करने की पीछे की वज़ह बताई है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, रिकी पोंटिंग ने ये खुलासा किया है कि आईपीएल के आगामी सीजन में जोश इंगलिस अधिकतर टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे जिस वज़ह से उन्हें टीम ने रिलीज करना सही समझा। वहीं PBKS पिछले सीजन ग्लेन मैक्सवेल का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बाहर निकालने में असफल रहे जिस वज़ह से उन्हें भी टीम ने ऑक्शन से पहले छोड़ने का फैसला किया। 

Advertisement

रिकी पोंटिंग ने कहा, "जोश इंगलिस एक शानदार खिलाड़ी हैं। हम उन्हें रिटेन करना चाहते थे, मगर इस साल वह टूर्नामेंट के ज्यादातर मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। ऐसे में उन्हें रिटेन करना बहुत मुश्किल हो गया था।"

इसके अलावा वो ग्लेन मैक्सवेल पर बात करते हुए बोले, "मैक्सवेल अद्भुत क्रिकेटर हैं। वो खेल के रुख को बदलने की क्षमता रखते हैं, मगर पिछले सीजन हम उनका सर्वश्रेष्ठ निकालने में नाकाम रहे। मौजूदा खिलाड़ियों एवं आगामी सीजन को देखते हुए हमें नहीं लगता है कि वे हमारी शुरुआती प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन पाएंगे। यही वजह है कि उन्हें रिलीज करने का शुरुआती फैसला सही नजर आता है।"

पंजाब किंग्स के रिटेन खिलाड़ी: श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, प्रभसिमरन सिंह, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, प्रियांश आर्या, अजमतुल्लाह ओमरजई, वैशाख विजयकुमार, यश ठाकुर, हरप्रीत बरार, विष्णु विनोद, जेवियर बार्टलेट, पायला अविनाश, सुर्यांश शेडगे, मुशीर खान, हर्नूर पन्नू।

पंजाब किंग्स के रिलीज खिलाड़ी: ग्लेन मैक्सवेल, आरोन हार्डी, कुलदीप सेन, प्रविण दुबे, जोश इंग्लिस, काइल जैमीसन

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

पंजाब किंग्स का पर्स: ₹11.5 करोड़।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार