विराट कोहली मौजूदा आईपीएल 2022 में एक बुरे दौर से गुजर रहे हैं। अब तक खेले गए 13 मुकाबलों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक ही निकला है लेकिन इसके साथ ही उन्होंने तीन गोल्डन डक भी दर्ज किए हैं, जिनमें से दो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी विराट अच्छी तरह से सेट नजर आ रहे थे लेकिन वो 14 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हो गए।

Advertisement

इस मैच में जब प्रोटियाज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने कोहली को आउट किया तो उन्हें डगआउट में वापस जाते समय तड़पते हुए आसमान की ओर देखते हुए देखा गया। विराट की एक और खराब पारी ने फैंस का दिल तोड़ दिया लेकिन इसी बीच, पंजाब किंग्स ने विराट कोहली को लेकर एक ऐसा इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया जिसने सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement

अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल से विराट कोहली की निराशा में तस्वीर शेयर करते हुए पंजाब किंग्स के एडमिन ने कैप्शन में लिखा, “विराट कोहली, यहां तक ​​​​कि आपकी छोटी सी पारी का हमने भी आनंद लिया। उम्मीद है कि किस्मत जल्द ही आपका साथ देगी।"

पंजाब किंग्स के इस दिल जीत लेने वाले पोस्ट को फैंस खूब सराह रहे हैं और इस पर काफी कमेंट्स भी किए जा रहे हैं। वहीं, अगर कोहली के विकेट की बात करें तो रबाडा द्वारा फेंके गए चौथे ओवर की दूसरी गेंद पर कोहली फ्लिक शॉट खेलना चाहते थे लेकिन राहुल चाहर ने शॉर्ट फाइन लेग पर उनका आसान सा कैच पकड़कर उनकी पारी पर ब्रेक लगा दी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार