इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का चौथा मुकाबला पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मंगलवार, 31 मार्च को PCA स्टेडियम, मुल्लांपुर में खेला जाएगा। ये दोनों टीमों का सीजन का पहला मैच होगा ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेंगी कि वो जीत के साथ शुरुआत करें लेकिन इस मैच से पहले कुछ फैंस के मन में मौसम को लेकर सवाल बना हुआ है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के दौरान मौसम कैसा रहने वाला है।

Advertisement

मुल्लांपुर स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी मानी जाती है। इस मैदान पर खूब रन बनते हैं और बाउंड्री भी ज्यादा लंबी नहीं हैं। जहां तक मौसम की बात है तो अच्छी खबर ये है कि मैच के दौरान भी मौसम गर्म रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है जिसका मतलब ये है कि फैंस को पूरे 40 ओवर का खेल देखने को मिलेगा।

Advertisement

गौरतलब है कि इन दोनों ही टीमों के बीच आखिरी आईपीएल मुकाबला साल 2025 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था जिसे पंजाब किंग्स ने 243 रनों का स्कोर डिफेंड करके 11 रनों से जीता था। इस मुकाबले में श्रेयस अय्यर ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज़ 42 गेंदों पर नाबाद 97 रन ठोके थे, वहीं साईं किशोर ने 4 ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट निकाले थे। ऐसे में इस बार भी दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वैसे इस मैच में दो टीमों के साथ-साथ दो कप्तानों की साख भी दांव पर होगी क्योंकि शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर दोनों ही टी-20 इंटरनेशनल टीम से बाहर हैं और वो चाहेंगे कि इस बार आईपीएल सीजन में ना सिर्फ कप्तान के रूप में बल्कि एक बल्लेबाज के रूप में भी ऐसा धमाका करें कि उसकी गूंज सेलेक्टर्स के कानों तक जाए और उनकी भारतीय टी-20 टीम में वापसी हो सके।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार