South Africa vs New Zealand T20 World Cup: साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) ने शनिवार (14 फरवरी) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में दो खास रिकॉर्ड बना दिए। डी कॉक ने लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका के लिए 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली, जिसमें तीन चौके औऱ एक छक्का जड़ा।

Advertisement

ऐसा करने वाले पहले साउथ अफ्रीकी

Advertisement

इस पारी के दौरान दूसरा रन बनाते ही डी कॉक ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह साउथ अफ्रीका के पहले औऱ दुनिया के 13वें क्रिकेटर बन गए हैं। डी कॉक के अब 105 मैच की 104 पारियों में 31.76 की औसत से 3018 रन हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए इस फॉर्मेट में रन के मामले में दूसरे नंबर पर डेविड मिलर हैं, जिनके नाम 2713 रन दर्ज हैं।

एमएस धोनी को छोड़ा पीछे

टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने के मामले में डी कॉक पहले नंबर पहुंच गए हैं। न्यूजीलैंड की पारी में उन्होंने टिम सैफर्ट का कैच लपककर टी-20 वर्ल्ड कप में अपना 33वां शिकार किया। इस लिस्ट में उन्होंने भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी को पीछे छोड़ा है, जिनके नाम 32 शिकार दर्ज हैं।

टी-20 वर्ल्ड कप में बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार

Advertisement

33 क्विंटन डी कॉक

32 एमएस धोनी

30 कामरान अकमल

Advertisement

27 दिनेश रामदीन

गौरतलब है कि इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराकर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।  पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। जिसमें मार्क चैपमैन ने 48 रन, डेरिल मिचेल ने 32 रन औऱ फिन एलन ने 31 रन बनाए।

साउथ अफ्रीका के लिए गेंदबाजी में कमाल करते हुए मार्को यान्सेन ने 4 विकेट लिए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 17.1 ओवर में 3 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। मार्करम ने 44 गेंदों में नाबाद 86 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के जड़े।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार