आईपीएल 2022 का 66वां मुकाबला पूरी तरह से क्विंटन डी कॉक के नाम रहा। लखनऊ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ ने पहले बल्लेबाज़ी में दम दिखाते हुए 70 गेंदों में 140 रन बनाए और उसके बाद जब वो फील्डिंग के लिए मैदान पर उतरे तो पहले ही ओवर में उन्होंने ऐसा कैच पकड़ा जिसने सभी का दिल जीत लिया।

Advertisement

इस मैच में केकेआर के सलामी बल्लेबाज़ वेंकटेश अय्यर पहले ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए और उन्हें आउट करने में सबसे बड़ा हाथ रहा डी कॉक का जिन्होंने मोहसिन खान की गेंद पर विकेट के पीछे शानदार कैच लपका। ये घटना पहले ओवर की चौथी गेंद पर घटित हुई जब वेंकटेश के बल्ले का किनारा लगा और डी कॉक हवा में उड़ते हुए दिखे।

Advertisement

विकेट के पीछे खड़े डीकॉक के पास एक सेकेंड से भी कम का समय था लेकिन उन्होंने हवा में उड़कर ऐसा कैच पकड़ा जिसने फैंस का दिल जीत लिया। इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो केकेआर ने भी 210 रनों का पीछा करते हुए अच्छा मैच बनाने की कोशिश की लेकिन लगातार विकेटों के पतझड़ के बीच वो पीछे रह गए।

इस मैच में हार के साथ ही केकेआर की टीम टूर्नामेंट से बाहर भी हो गई है। वहीं, लखनऊ की टीम 18 अंकों के साथ अंक तालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच चुकी है लेकिन अगर राजस्थान की टीम भी अपना आखिरी मैच अच्छे रनरेट से जीत जाती है तो लखनऊ की टीम एक बार फिर से टॉप-2 से बाहर हो जाएगी। ऐसे में अब राजस्थान के मुकाबले पर भी फैंस की निगाहें होंगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार