इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले के बाद कमेंट्री बॉक्स का एक मजेदार वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह को कमेंट्री के दौरान गुवाहाटी में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तूफानी बल्लेबाज़ी को सैल्यूट करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

ये युवा जोड़ी मुंबई के खिलाफ चौकों-छक्कों की बौछार कर रही थी और ये बल्लेबाजी देखकर भज्जी इन खिलाड़ियों को सैल्यूट करने से ना रोक पाए। इस दौरान भज्जी के साथ आकाश चोपड़ा और चेतेश्वर पुजारा भी कमेंट्री में मौजूद थे और भज्जी को देखकर पुजारा भी हल्के-फुल्के अंदाज में सैल्यूट करते नजर आए। हालांकि, इस वीडियो के वायरल होने के बाद रविचंद्रन अश्विन भी पुजारा के मजे लेते हुए दिखे।

Advertisement

अश्विन ने वायरल वीडियो को टैग करते हुए लिखा, "मेरा भी सैल्यूट, लेकिन मेरे प्यारे दोस्त पुजारा ने ठीक से सैल्यूट नहीं किया।" इस मजेदार ट्वीट को देखकर फैंस भी पुजारा के मजे लेने लगे। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

दोनों टीमों के बीच हुए इस मैच की बात करें तो 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। रोहित शर्मा (5), रयान रिकेल्टन (8) और सूर्यकुमार यादव (6) 3 ओवर के अंदर ही आउट हो गए। मध्यक्रम में तिलक वर्मा (9) और कप्तान हार्दिक पांड्या (9) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि नमन धीर ने 13 गेंदों में 25 रन और शेरफेन रदरफोर्ड ने 8 गेंदों में 25 रन बनाकर कुछ संघर्ष जरूर दिखाया, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके। नतीजन मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 123 रन तक ही पहुंच सकी और 27 रन से मुकाबला हार गई। राजस्थान रॉयल्स की ओर से गेंदबाजी में रवि बिश्नोई, संदीप शर्मा और नांद्रे बर्गर ने 2-2 विकेट झटके। तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर को 1-1 सफलता मिली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार